भगवान श्रीकृष्ण को टेढ़े-मेढ़े कहकर विवादों में फंसे बाबा बागेश्वर धाम सरकार यानी धीरेंद्र शास्त्री अब उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे चुनावी राज्य पंजाब में कथा कर रहे हैं। पाकिस्तान सीमा के करीब पठानकोट में 22 से 24 नवंबर तक उनकी हनुमंत कथा चल रही है। अब इस पर भी विवाद छिड़ गया है क्योंकि इस कार्यक्रम का आयोजन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP)के उम्मीदवार और नेता स्वर्ण सिंह सलारिया द्वारा किया जा रहा है।

पंजाब AAP प्रमुख अमन अरोड़ा कल इस कथा में शामिल हुए थे। अब आप संयोजक <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/arvind-kejriwal data-vars-anchor-text=अरविंद केजरीवाल data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/bhagwant-mann-punjab-cm-oath-ceremony data-vars-anchor-text=भगवंत मान data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>भगवंत मान के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने यूपी में राजा भैया के लिए 'राम कथा' पूरी की थी।दरअसल, इस हनुमंत कथा को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले हिंदू मतदाताओं को साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम कराने पर पार्टी की वैचारिक लाइन और धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

दूसरी तरफ, पिछले हफ्ते जब बाबा बागेश्वर ने राजा भैया के लिए राम कथा की थी, तो आरोप लगा था कि वे बीजेपी के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। राजा भैया को <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/yogi-adityanath data-vars-anchor-text=योगी आदित्यनाथ data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>योगी आदित्यनाथ का कट्टर समर्थक माना जाता है।सलारिया हमारे यजमानअब, बाबा पंजाब में AAP नेता के लिए कथा कर रहे हैं।

हालांकि, बाबा बागेश्वर का कहना है कि वे किसी खास पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं लेकिन चूंकि स्वर्ण सिंह सलारिया उनके 'यजमान' (मेजबान) हैं, इसलिए उन्होंने यहाँ आने का फैसला किया है। व्यवसायी से राजनेता बने सलारिया पहले कांग्रेस में थे। 2009 में वे बीजेपी में शामिल हुए और 2024 में उन्होंने AAP का दामन थाम लिया।

पंजाब की सभी प्रमुख पार्टियों और नेताओं के साथ सलारिया के अच्छे संबंध हैं। शायद यही वजह है कि जब उन्होंने बाबा को कथा के लिए आमंत्रित किया, तो राज्य में किसी को भी हैरानी नहीं हुई।मकसद हिन्दू मतदाताओं का ध्रुवीकरणइस कथा के पीछे मूल मकसद हिन्दू मतदाताओं का ध्रुवीकरण है। जहां भाजपा और अकाली दल गठबंधन अपने गठबंधन के जरिए पंजाब में सिख-हिन्दू एकीकरण के दावे कर रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी ऐसे आयोजन कर हिन्दू मतदाताओं को अपने पाले में करना चाह रही है।

बता दें कि पठानकोट में हिन्दू आबादी करीब 88 फीसदी है। यही वजह है कि यह क्षेत्र पंजाब के अन्य हिस्सों की तुलना में हिन्दू बहुसंख्यक क्षेत्र कहलाता है।तीनों दलों का वर्चस्वराजनीतिक वर्चस्व की बात करें तो 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अश्विनी कुमार शर्मा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के अमित विज को 7,759 वोटों के अंतर से हराया था।

आम आदमी पार्टी के विभूति शर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। 1977 से अब तक हुए चुनावों में भाजपा ने इस सीट से पांच बार जीत दर्ज की है। 2022 में भाजपा ने कांग्रेस से यह सीट छीनी थी। पठानकोट जिले के तहत तीन विधानसभा सीटें आती हैं। सुजानपुर सीट पर कांग्रेस जबकि भोआ सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी।