जनता दल यूनाइटेड (JDU) की कमान अब किसके हाथों में होगी, इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि निशांत कुमार ही अब पार्टी के वर्तमान और भविष्य हैं। यह सुनकर जदयू कार्यकर्ताओं ने जोरादार तालियां बजाईं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sanjay-jha data-vars-anchor-text=संजय झा data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>संजय झा ने कहा, 'पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता निशांत कुमार के नेतृत्व में काम करेंगे।

अब यह नहीं देखना है कि कौन मंत्री है, कौन उपमुख्यमंत्री है या किसके पास कौन सा विभाग है। निशांत कुमार ही पार्टी का नेतृत्व करेंगे और आगे पार्टी को चलाएंगे।' उन्होंने इस बदलाव को हर परिवार और संगठन में होने वाली सामान्य प्रक्रिया बताया।पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार पर उनके पिता <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nitish-kumar data-vars-anchor-text=नीतीश कुमार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नीतीश कुमार से भी ज्यादा जवाबदेही है।

लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। पार्टी के कार्यकर्ता और सहयोगी हमेशा उनकी तुलना नीतीश कुमार से करेंगे। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को इन उम्मीदों से विचलित नहीं होना चाहिए। संजय झा ने निशांत कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी के सभी लोग उनके नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बड़े होने के नाते वह निशांत कुमार को आशीर्वाद भी देते हैं।

JDU के भविष्य पर क्या बोले संजय झासंजय झा ने यह भी साफ किया कि जेडीयू की विचारधारा और काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह बिहार को चलाया और पार्टी के जिन मूल सिद्धांतों पर काम किया, उनसे जेडीयू एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। पार्टी की अपेक्षा है कि सरकार भी नीतीश कुमार के विचारों और उनके काम करने के तरीके के मुताबिक चले।

संजय झा ने भरोसा दिलाया कि पार्टी आगे भी उन्हीं सिद्धांतों पर कायम रहेगी।पिता के सिद्धांतों को लेकर निशांत कुमार का बयानवहीं, निशांत कुमार ने भी जदयू के कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेंगे। निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार के इस सिद्धांत पर कायम रहने की बात कही कि अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से कोई समझौता नहीं होगा।

भावी JDU प्रमुख माने जा रहे निशांत कुमार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद' के तहत आयोजित किया गया था। इसका आयोजन उस तारीख को किया गया, जब 2005 में उनके पिता ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपना दो दशक लंबा कार्यकाल शुरू किया था।निशांत ने उस समय राजनीति में कदम रखा था, जब उनके पिता नीतीश कुमार राज्यसभा चले गए थे।

उन्होंने केंद्र से बिहार को मिल रही सहायता के लिए प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी का आभार जताया। साथ ही, भाजपा नेता व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भी सराहना करते हुए कहा कि वह उनके पिता की ओर से किए गए अच्छे कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

निशांत ने कहा, 'पापा के नेतृत्व में बिहार ने लंबा सफर तय किया है। अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाना और नई ऊंचाइयों पर ले जाना हमारा प्रयास होगा। मेरे पिता अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से कोई समझौता नहीं करने के सिद्धांत पर चलते रहे हैं। मैं भी इन सिद्धांतों का पालन करने का वादा करता हूं।'