सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़ी अपीलों की सुनवाई कर रहे अपीलीय न्यायाधिकरणों (ट्रिब्यूनलों) को निर्देश दिया है कि वे मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं को प्राथमिकता दें, जबकि नाम जोड़े जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई को फिलहाल टाल दें।

देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने ये आदेश सोमवार (23 नवंबर) को दिए। इसके साथ ही पीठ ने चुनाव आयोग को कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श कर पश्चिम बंगाल में SIR से जुड़े अपीलीय न्यायाधिकरणों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया।शीर्ष अदालत ने अपने निर्देश में न्यायाधिकरणों से कहा कि वे नाम हटाए जाने को चुनौती देने वाली अपीलों को, नाम जोड़े जाने को चुनौती देने वाली अपीलों से अलग करें और नाम हटाए जाने से जुड़ी याचिकाओं को प्राथमिकता दें, खासकर उन विधानसभा क्षेत्रों में जहां स्थानीय निकायों के चुनाव होने वाले हैं।

इससे पहले पीठ ने न्यायाधिकरणों को अपीलों को दो श्रेणियों में बांटने का निर्देश दिया। इनमें एक श्रेणी मतदाता सूची से नाम हटाये जाने को चुनौती देने वाली और दूसरी श्रेणी मतदाता सूची में नाम शामिल किये जाने को चुनौती देने वाली अपीलों की होगी।लंबित अपीलों का निपटारा तेजी से होपीठ ने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने को चुनौती देने वाली अपीलों में उतनी तात्कालिकता नहीं है और उन पर बाद में सुनवाई की जा सकती है।

पीठ ने चुनाव आयोग को कोलकाता के विभिन्न स्थानों पर उपयुक्त स्थानों की पहचान करने का भी निर्देश दिया, ताकि अपीलीय न्यायाधिकरणों तक पहुंच आसान हो सके और लंबित अपीलों का निपटारा तेजी से किया जा सके। इसने कहा कि कोलकाता नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मतदाताओं से संबंधित अपीलों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।अपीलों का अलग-अलग ब्योरा भी मांगाशीर्ष अदालत राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई के लिए गठित अपीलीय न्यायाधिकरणों के समक्ष लंबित अपीलों के निपटारे की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और तेज करने के उपायों के अनुरोध संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

सुप्रीम कोर्ट ने 25 अगस्त को निर्वाचन आयोग को लंबित और निपटाई जा चुकी अपीलों का विवरण देने का निर्देश दिया था। इसमें मतदाता सूची से नाम हटाए जाने या उसमें नाम शामिल किए जाने को चुनौती देने वाले मतदाताओं की अपीलों का अलग-अलग ब्योरा भी मांगा गया था। न्यायालय ने निर्वाचन आयोग से यह भी बताने को कहा था कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने के लिए कितनेअतिरिक्त न्यायाधिकरणों की आवश्यकता होगी।