दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को अपने एक बयान में दावा किया कि यमुना का 60 फीसदी हिस्सा अब इतना साफ हो गया है कि उसका पानी पीने लायक हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 2029 या 2030 तक पूरी यमुना साफ हो जाएगी। अब दिल्ली के मंत्री सिरसा के बयान पर सियासत गर्म हो गई है। वहीं आम आदमी पार्टी ने मंत्री सिरसा के दावों को झूठा बताया और सिरसा को कालिंदी कुंज में यमुना का एक लीटर पानी पीने की चुनौती दी।AAP ने दावे को बताया झूठआम आदमी पार्टी की दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि 18 महीनों में यमुना का 60 फीसदी हिस्सा साफ होता है तो बाकी का 40 फीसदी भी अगले 12 महीनों में साफ किया जा सकता है।
यह एक झूठ है। असल में वे 2030 की बात इसलिए कर रहे हैं ताकि दिल्ली चुनाव से पहले कोई उनसे साफ यमुना के बारे में सवाल ना पूछ दे।सौरभ भारद्वाज ने दी एक लीटर वाली चुनौतीइसके साथ ही सौरभ भारद्वाज ने मनजिंदर सिंह सिरसा को एक चुनौती भी दे दी। उन्होंने कहा कि यदि सिरसा ऐसा दावा कर रहे हैं तो वह कालिंदीकुंज आ जाएं और वहां यमुना का एक लीटर पानी पी लें।
मैंने रेखा गुप्ता से भी यही बात कही थी लेकिन वह भी भाग गई थीं। अब यह आ जाएं और एक लीटर पानी पी लें। हम मान लेंगे कि उन्होंने यमुना साफ कर दी है।क्या किया है सिरसा ने दावा?बता दें कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि यमुना जी का 60 फीसदी हिस्सा पूरी तरह साफ हो चुका है।
साफ होने का मतलब इतना स्वच्छ कि आप उसका पानी भी पी सकते हैं। सिरसा ने इसका श्रेय दिल्ली और केंद्र सरकार से मिले सहयोग को दिया। सिरसा ने कहा कि यमुना की सफाई का काम एक ओर से शुरू किया गया जिसे दूसरे छोर तक पहुंचाया जाएगा।साल 2029 या 2030 तक साफ कर दी जाएगी यमुनादिल्ली में कचरे की समस्या का उल्लेख करते हुए सिरसा ने दावा किया कि पिछले 25 वर्षों में जमा कचरे का 60 फीसदी हिस्सा 2 वर्ष से भी कम समय में केंद्र सरकार के सहयोग से साफ कर दिया गया है।
साल 2029 या 2030 तक पूरी यमुना को साफ कर दिया जाएगा। हालांकि मंत्री सिरसा ने यह भी माना कि दिल्ली का गंदा पानी नालों के जरिए यमुना में पहुंचता है और जब तक इसे साफ नहीं किया जाएगा तब तक नदी को पूरी तरह स्वच्छ बनाना संभव नहीं है।