Top News Today: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में हुई पहली बैठक सिर्फ 15 मिनट में ही खत्म हो गई, जिससे गठबंधन को लेकर संदेह और गहरा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर कथावाचक <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/dhirendra-krishna-shastri data-vars-anchor-text=धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा और सीधा हमला करते हुए उन्हें बावला, पाखंडी और धूर्त तक कह डाला।

पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें...कांग्रेस-एसपी की सीट बंटवारे की बैठक सिर्फ 15 मिनट में खत्मउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। दोनों पार्टियों के नेताओं की पहली बैठक दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के घर पर हुई। लेकिन बैठक महज 15-20 मिनट में ही खत्म हो गई।

इससे राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लग रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों दलों के नेताओं के अलग-अलग बयानों से गठबंधन को लेकर संशय बना हुआ था। इस मुलाकात में कांग्रेस की तरफ से यूपी अध्यक्ष <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/aradhna-mishra-mona data-vars-anchor-text=आराधना मिश्रा मोना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>आराधना मिश्रा मोना, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव, राजीव राय और सांसद इकरा हसन शामिल हुए। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/up-elections-2027-why-sp-congress-seat-sharing-meeting-ends-in-15-20-minutes-supposed-to-discuss-181-seats-201795433148388.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...बाबा रामदेव का बागेश्वर बाबा पर तीखा हमलायोग गुरु बाबा रामदेव ने बाबा बागेश्वर (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने उन्हें बावला, पाखंडी और धूर्त तक कह दिया।रामदेव ने कहा कि कुछ लोग न वेद पढ़े हैं, न रामायण-महाभारत, न संविधान जानते हैं, फिर भी खड़े होकर बकवास करते हैं। वे कहते हैं कि हम हिंदू धर्म बचाएंगे। रामदेव ने कहा कि खुद को ही बचा लो बावले। उन्होंने महिलाओं को ऐसे कथावाचकों से सावधान रहने की सलाह दी।

रामदेव ने प्रेत बाधा दरबार और राम-कृष्ण की तुलना का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर लोगों का शोषण करते हैं। ये बातें उन्होंने झारखंड के जमशेदपुर में महिला पतंजलि योग समिति के कार्यक्रम में कहीं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/jharkhand/baba-ramdev-big-attack-on-baba-bageshwar-dhirendra-krishna-shastri-201795428225517.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...सम्राट चौधरी ने तेजस्वी के लिए रामकृपाल यादव को कुर्सी से उठवायाबिहार में नए MLC सदस्यों के शपथ समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष के नेता <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/tejashwi-yadav data-vars-anchor-text=तेजस्वी यादव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>तेजस्वी यादव को सम्मान देते हुए मंच पर बिठाया।

मंच पर रामकृपाल यादव (भाजपा मंत्री) बैठे थे। सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि रामकृपाल यादव को अपनी सीट से हटाकर बगल में बिठा दें। इसके बाद तेजस्वी यादव को बुलाकर वहां बिठा दिया गया। तेजस्वी यादव पहले सभागार में आगे की कतार में बैठे थे। सम्राट चौधरी की नजर उन पर पड़ते ही उन्होंने यह व्यवस्था की।

<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/bihar/samrat-choudhary-made-ramkripal-yadav-get-up-from-chair-for-tejashwi-yadav-during-mlc-oath-ceremony-201795422965607.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/netflix data-vars-anchor-text=नेटफ्लिक्स data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नेटफ्लिक्स पर पहली पाकिस्तानी सीरीजपाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और माहिरा खान एक बार फिर साथ नजर आएंगे।

दोनों नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' में अभिनय करेंगे। यह नेटफ्लिक्स पर आने वाली पहली पाकिस्तानी सीरीज है। इसमें हानिया आमिर और सनम सईद समेत कई बड़े कलाकार भी हैं। सीरीज 4 दिसंबर को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि यह कहानी तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियों पर आधारित है। नेटफ्लिक्स ने लिखा है कि इसमें प्यार, बिछड़ना और जिंदगी में दोबारा आगे बढ़ने की बात है।

<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/web-series/pakistani-series-on-ott-netflix-fawad-khan-mahira-khan-hania-aamir-jo-bachay-hain-sang-samait-lo-release-4-december-201795433999831.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...शुभमन गिल ने ICC से कहा- लार पर प्रतिबंध हटाओभारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी से गेंद चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की है।

उन्होंने कूकाबुरा गेंद की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद गिल ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कोविड काल से अब बहुत आगे निकल चुके हैं। लार का इस्तेमाल क्यों नहीं करने दिया जा रहा, यह समझ नहीं आता। गिल ने कहा कि पहली गेंद 25-30 ओवर के बाद बहुत नरम हो गई।

नरम गेंद से गेंदबाजों को विकेट लेना मुश्किल हो जाता है, खासकर जब पिच से भी मदद न मिले। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में भी ऐसा ही देखा था। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/shubman-gill-urges-icc-to-remove-ban-on-use-of-saliva-raises-questions-about-kookaburra-ball-201795432192733.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...