दिग्गज चिप मेकर कंपनी एनवीडिया ने जेनसन हुआंग को एक बार फिर कंपनी के प्रेसिडेंट, सीईओ और बोर्ड का सदस्य बहाल कर दिया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार जेनसन हुआंग की बहाली पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कई दौर की बैठकों और गहन विचार-विमर्श के बाद उनकी वापसी पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई।

खास बात ये रही कि अमेरिकी सरकार के शीर्ष स्तर से मिले इनपुट के बाद यह कदम उठाया गया।अमेरिकी सरकार के इनपुट पर हुआंग हुए बहालरिपोर्ट्स के अनुसार, जेनसन हुआंग की बहाली पर एनवीडिया के बोर्ड की ओर से ऑफिशियल बयान में कहा गया है कि इस फैसले से पहले बोर्ड को अमेरिकी सरकार के बड़े स्तर के अधिकारियों की ओर से इनपुट प्राप्त हुए थे।

अब इस बात से बोर्ड पूरी तरह आश्वस्त है कि जेनसन हुआंग की बहाली से राष्ट्रीय सुरक्षा को किसी तरह का खतरा नहीं है।इस भरोसे के बाद बोर्ड ने सर्वसम्मति से मतदान करके उन्हें कंपनी की कमान दोबारा सौंपने का फैसला लिया।हुआंग पर विश्वास कोलेट क्रेस का आभारबोर्ड के चेयरमैन हार्वे सी जोन्स ने कहा कि बोर्ड का मानना है कि एनवीडिया के नेतृत्व के लिए जेनसन ही सबसे सही व्यक्ति हैं और उनकी बहाली शेयरधारकों, कर्मचारियों, भागीदारों और ग्राहकों के हित में है।

उन्होंने यहां तक कहा कि बोर्ड को जेनसन पर पूरा भरोसा है।इसके साथ ही कंपनी की सीएफओ कोलेट क्रेस का भी बोर्ड की ओर से आभार जताया गया, जिन्होंने अपनी नियमित जिम्मेदारियों के साथ-साथ अंतरिम सीईओ के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली।वापसी पर क्या बोले हुआंग?होआंग ने एनवीडिया के सीईओ के तौर पर वापस आने पर खुशी जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि नई औघोगिक क्रांति की शुरुआत के इस समय में एनवीडिया में लौटना और दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी में से एक को लीड करना बेहद सम्मान की बात है।हुआंग की इस वापसी को कंपनी की आगे की रणनीति और एआई सेक्टर में उसकी बढ़त के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।क्या बोले मस्क और ट्रंप?एनवीडिया में हुआंग की वापसी पर एलन मस्क से लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक की प्रतिक्रिया आई है।

मस्क ने एक्स पर लिखा कि गलती सुधार ली गई है। वहीं ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए बोर्ड के इस फैसले को सही और उचित बताया।इतना ही नहीं ट्रंप ने हुआंग को महान देशभक्त और राष्ट्रीय धरोहर तक करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने साफ कि हुआंग की वापसी से देश को खतरा नहीं है और अटॉर्नी जनरल ने भी किसी गैरकानूनी आचरण के सबूत न होने की पुष्टि की है।