रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की भारतीय महाकाव्य फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' कानूनी पचड़े में फंस गई है। फिल्म को लेकर कई मुद्दों पर काफी पहले से बहस चल रही थी और इसकी आलोचना भी हो रही थी। अब मेकर्स के खिलाफ, हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने के लिए एक शिकायत दर्ज कराई गई है।IANS के मुताबिक, हिंदू जनजागृति समिति (HJS) के प्रवक्ता सतीश कोचरेकर ने मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ​​और डायरेक्टर नितेश तिवारी के खिलाफ आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि फिल्म में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर वाल्मीकि रामायण को बुरी तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।'रामायण' मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्जशिकायत में आरोप लगाया गया है कि अत्याचारी रावण को गलत तरीके से महिमामंडित किया गया है। उसे गरीबों को सोने के घर देने वाला, पीड़ितों का उद्धारक और महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने वाला बताया गया है।राम और लक्ष्मण को डरा हुआ दिखाया गया!शिकायत के अनुसार, भगवान श्री राम और लक्ष्मण को हथियारों से लैस होने के बावजूद, रावण के विशाल साम्राज्य की राक्षसी सेना के सामने डरकर पीछे हटते और भागते हुए दिखाया गया है।

शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि फिल्म में पूरी तरह से काल्पनिक और आपत्तिजनक प्रसंग जोड़े गए हैं, जिनमें भगवान राम को 'खर-दूषण' नाम के राक्षसों से माफी मांगते हुए दिखाया गया है।'रामायण' के खिलाफ शिकायत में ये मांगेंसतीश ने मांग की है कि जांच के लिए फिल्म की पूरी ऑफिशियल कॉपी, स्क्रिप्ट, डायलॉग और ऑफिशियल सबटाइटल्स हासिल किए जाएं, और हर आपत्तिजनक सीन के सटीक टाइमस्टैम्प को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा जाए।

मूल ग्रंथ और फिल्म में किए गए बदलावों की तुलना करने के लिए वाल्मीकि रामायण के विद्वानों, संस्कृत विशेषज्ञों और धर्मशास्त्रियों की राय ली जानी चाहिए।'रामायण' शुरू से ही विवादों में5 नवंबर को रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों के बीच विवाद का विषय बन गई है। आलोचकों ने इसमें मौजूद कथित गलतियों और 'रचनात्मक स्वतंत्रता' (क्रिएटिव लिबर्टी) के नाम पर किए गए बदलावों पर सवाल उठाए हैं।'रामायण' की कास्ट और कलेक्शनइस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

इसे नमित मल्होत्रा ​​के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' ने, 8 बार ऑस्कर जीतने वाली कंपनी 'DNEG' और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में दमदार कास्ट है, जिसमें साई पल्लवी, रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और कई जाने-माने स्टार्स हैं। फिल्म भारत में कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है।

सैकनिक के मुताबिक, इसने दुनियाभर में लगभग 1700 करोड़ की कमाई कर डाली है।