प्रतापगढ़: यूपी के कुंडा में पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री की रामकथा शुरू हो गई है। जनसत्‍ता दल लोकतांत्रिक के अध्‍यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की तरफ से ये आयोजन हो रहा है। रामकथा शुरू करने से पहले धीरेंद्र शास्‍त्री ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने ऐसा बयान दिया जिस पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

लोग उनके बयान को अखिलेश यादव को जोड़कर देख रहे हैं।धीरेंद्र शास्‍त्री ने कहा- सनातन के देश में कथाओं का विरोध तो स्‍वाभाविक है। लॉजिक है। पहले जब भी यज्ञ हुआ करता था तो राक्षस और दैत्‍य हड्डियां डाल देते थे, वर्तमान में वो सोशल मीडिया पोस्ट डालते हैं, बस इतना अंतर हैं।'हम राजनेताओं पर कोई कमेंट नहीं करते'मीडिया ने जब पूछा कि क्‍या उनका बयान सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जुड़ा हुआ है तो धीरेंद्र शास्‍त्री ने कहा- हम राजनेताओं पर कमेंट नहीं करते।

राजनीति से हमारा कोइ मतलब नहीं है।अखिलेश यादव लगातार जता रहे विरोधगौरतलब है कि पिछले कई दिनों से अखिलेश यादव लगातार सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के जरिये धीरेंद्र शास्‍त्री की रामकथाओं का बहिष्‍कार करने की अपील कर रहे हैं। दरअसल, मध्‍य प्रदेश में आयोजित एक कथा में धीरेंद्र शास्‍त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्‍ण की तुलना की थी।

उन्‍होंने कहा था कि कृष्‍ण तो खड़े भी टेढ़े होते हैं। इस पर अखिलेश यादव ने विरोध जताया और धीरेंद्र शास्‍त्री को यदुवंशियों का विरोधी बताया था।सभी जिलों में सपा नेताओं ने किया प्रदर्शनअखिलेश यादव के विरोध के बाद यूपी के सभी जिलों में सपा नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया था। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को धीरेंद्र शास्‍त्री के ऊपर कार्रवाई करने का ज्ञापन सौंपा था।

इसके बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।