बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में मंगलवार को एक बस हादसे में चालक का एक फैसला 40 यात्रियों की जान बचाने की वजह बन गया। अंबापड़ावा घाट पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई। सड़क के एक तरफ करीब 250 फीट गहरी खाई थी और दूसरी तरफ पहाड़। ऐसे में खाई में गिरने का खतरा देख चालक ने बस को पहाड़ की तरफ मोड़ दिया।
बस पहाड़ी से टकराकर रुक गई, लेकिन इस दौरान तीन बच्चों समेत 15 यात्री घायल हो गए।दरअसल, मंगलवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 15 यात्री घायल हो गए। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान सड़क के एक ओर करीब 250 फीट गहरी खाई और दूसरी ओर पहाड़ी थी। ऐसे में बस के असंतुलित होने पर चालक ने उसे खाई में गिरने से बचाने के लिए पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे बस पहाड़ से टकराकर रुक गई।अंबापड़ावा घाट पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठाखेतिया थाना प्रभारी सुखलाल भंवर ने बताया कि बस बड़वानी से खेतिया जा रही थी।
अंबापड़ावा घाट पर एक मोड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। सड़क के एक ओर गहरी खाई होने के कारण चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को दूसरी ओर पहाड़ी से टकरा दिया। इससे बस खाई में गिरने से बच गई, हालांकि टक्कर के कारण उसमें सवार 15 यात्रियों को चोटें आईं।उन्होंने बताया कि घायलों को खेतिया के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
इनमें से छह यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया जा रहा है।ब्रेक फेल होने से हादसे का अंदेशाथाना प्रभारी के अनुसार, चालक ने पुलिस को बताया कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। हालांकि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मोड़ पर तेज गति के कारण बस अनियंत्रित तो नहीं हुई थी।
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।