अमरावती: चक्रवाती तूफान अर्नब, मुरासू का कहर झेल रहे आंध्र प्रदेश में नई मौसमी आफत आ गई है। एक महीन में दो तूफानों के बाद अब तीसरा चक्रवाती तूफान अकवान ( Cyclone Akvan ) आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना यह तूफान अभी एक ही जगह पर स्थिर है। लेकिन मंगलवार शाम तक इसके एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है।

इसको तूफान को लेकर आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सलाह दी है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि तूफान के चलते भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।अभी कहां है चक्रवाती तूफान अकवान?आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक और आरटीजीएस के सीईओ प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात 'अकवान' पिछले कई घंटों से एक ही जगह पर स्थिर है।

इस चक्रवात के मंगलवार शाम तक एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है। फिलहाल यह चक्रवात चेन्नई से 610 किमी, मछलीपट्टनम से 660 किमी, विशाखापत्तनम से 670 किमी और ओडिशा के गोपालपुर से 790 किमी दूर स्थित है।शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलेगा अकवानआंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक और आरटीजीएस के सीईओ प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात 'अकवान' पिछले कई घंटों से एक ही जगह पर स्थिर है।

इस चक्रवात के मंगलवार शाम तक एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है। फिलहाल यह चक्रवात चेन्नई से 610 किमी, मछलीपट्टनम से 660 किमी, विशाखापत्तनम से 670 किमी और ओडिशा के गोपालपुर से 790 किमी दूर स्थित है।कब तक होगी भारी बारिश?पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए गुरुवार सुबह तक इसके एक 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की आशंका है।

चक्रवात 'अकवान' के शुक्रवार दोपहर तक आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और टुनी के बीच से गुजरने की उम्मीद है। तट से टकराते समय इस चक्रवात के साथ 120–130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, और हवा के झोंके 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

इस चक्रवात के असर से (बुधवार) तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीप्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात से जुड़ी समस्याओं के समाधान और मदद के लिए लोग 'माना मित्र' के व्हाट्सऐप नंबर 9552300009 पर संपर्क कर सकते हैं।

आपातकालीन सहायता के लिए लोग टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों—112, 1070 और 18004250101—पर कॉल कर सकते हैं। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। प्रखर जैन ने बताया कि किसानों को भी खेती-बाड़ी से जुड़े काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।(इनपुट एजेंसी)