हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/azam-khan data-vars-anchor-text=आजम खान data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>आजम खान ने मुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/yogi-adityanath data-vars-anchor-text=योगी आदित्यनाथ data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख जताया है।
मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इसे बड़ा सदमा और अपूरणीय क्षति बताया। भावुक होते हुए आजम खान ने कहा, मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है। उन्होंने अल्लाह से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सब्र और हिम्मत प्रदान करें। आपको बता दें सीएम योगी की मां सावित्री देवी के निधन से परिवार और पैतृक गांव पंचूर में शोक का माहौल है।
91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम अपने पैतृक गांव पहुंच गए।सीएम योगी ने मां के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलियोगी आदित्यनाथ शाम करीब 4 बजकर 55 मिनट पर अपने घर पहुंचे।
यहां उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक हो गए। मां के पार्थिव शरीर के सामने कुछ देर तक मौन खड़े रहे। उनकी आंखें नम थीं। इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद गांव के लोगों की आंखें भी भर आईं। मुख्यमंत्री के पैतृक घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, सावित्री देवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां भी की जा रही हैं।कल होगा अंतिम संस्कारशनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सावित्री देवी के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/pushkar-singh-dhami data-vars-anchor-text=पुष्कर सिंह धामी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>पुष्कर सिंह धामी, सपा प्रमुख <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/akhilesh-yadav data-vars-anchor-text=अखिलेश यादव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/mayawati data-vars-anchor-text=मायावती data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>मायावती और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/mohan-yadav data-vars-anchor-text=मोहन यादव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>मोहन यादव समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।छात्रों को टैबलेट बांटने के दौरान मिली सूचनासीएम योगी आदित्यनाथ को मां के निधन की सूचना उस समय मिली, जब वह गोरखपुर में छात्रों को टैबलेट बांट रहे थे। सूचना मिलने के बावजूद उन्होंने संयम बनाए रखा और कार्यक्रम पूरा किया।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया। वहीं, स्वामी अवधेशानंद गिरि ने उन्हें सौम्य, सरल और गरिमामयी व्यक्तित्व बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।