आजकल बच्चों को फोन से दूर रखना किसी चैलेंज से कम नहीं है। खासकर यू ट्यूब शॉर्ट्स की आदत बच्चों को जल्दी लग जाती है। एक के बाद एक छोटे वीडियो देखते हुए बच्चे कब घंटे बिता देते हैं, पता ही नहीं चलता। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे की इस आदत से परेशान हैं, तो हर बार उसके हाथ से फोन छीनने या उसे डांटने की जरूरत नहीं है।
थोड़ी सी समझदारी से इस परेशानी को कम कर सकते हैं। यूट्यूब में बच्चों के शॉर्ट्स देखने के समय को कंट्रोल करने का एक आसान तरीका मौजूद है। आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है और इसे इस्तेमाल करना कितना आसान है।यूट्यूब शॉर्ट्स देखने की आदत बच्चों के लिए क्यों बन रही है परेशानी?आजकल बच्चे फोन पर गेम खेलने के साथ-साथ वीडियो देखना भी काफी पसंद करते हैं।
यूट्यूब शॉर्ट्स में छोटे-छोटे वीडियो लगातार आते रहते हैं। बच्चा एक वीडियो देखता है और फिर दूसरा वीडियो अपने आप सामने आ जाता है। इसी तरह वीडियो देखते-देखते काफी समय निकल जाता है। कई बार बच्चे पढ़ाई, होमवर्क या दूसरे जरूरी काम छोड़कर यूट्यूब शॉर्ट्स देखने में लगे रहते हैं। यूट्यूब शॉर्ट्स देखने के लिए ऐसे सेट करें टाइम लिमिटयूट्यूब में एक ऐसा फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से आप शार्ट्स देखने के लिए रोजाना की टाइम लिमिट तय कर सकते हैं।
इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी अलग ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। आप सीधे यूट्यूब की सेटिंग में जाकर यह काम कर सकते हैं।सबसे पहले यूट्यूब ऐप खोलेंइसके लिए सबसे पहले अपने फोन में यूट्यूब ऐप खोलें। इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें। प्रोफाइल पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कई तरह के ऑप्शन दिखाई देंगे।
यहां आपको सेटिंग के ऑप्शन पर जाना है।सेटिंग में जा कर टाइम मैनेजमेंट पर करें क्लिकयूट्यूब की सेटिंग खुलने के बाद आपको टाइम मैनेजमेंट के ऑप्शन पर जाना होगा। यहां आपको वीडियो देखने के समय को मैनेज करने से जुड़े कुछ ऑप्शन मिलेंगे। इन्हीं की मदद से आप शार्ट्स देखने की टाइम लिमिट तय कर सकते हैं।डेली लिमिट में जा कर सेट करें शॉर्ट्स की लिमिटअब आपको डेली लिमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद शॉर्ट्स देखने के समय से जुड़ा लिमिट वाला ऑप्शन दिखाई देगा। यहां आप अपनी जरूरत के हिसाब से समय चुन सकते हैं। इस सेटिंग में जीरो मिनट से लेकर 2 घंटे तक की लिमिट दी गई है। यानी आप तय कर सकते हैं कि आपका बच्चा रोज कितनी देर तक शॉर्ट्स देख सकता है।अगर आप चाहते हैं कि बच्चा शॉर्ट्स देखने में बहुत ज्यादा समय ना बिताए, तो अपनी सुविधा के अनुसार कम समय की लिमिट सेट कर दें।
समय चुनने के बाद आपकी सेटिंग लागू हो जाएगी। इस तरह आपको बार-बार बच्चे को फोन रखने के लिए कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।