राजस्थान में हुए पंचायत चुनावों के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो गए और इन परिणामों ने कांग्रेस को गदगद कर दिया है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 7543 निर्वाचन क्षेत्रों के आंकड़ों में कांग्रेस ने 3558 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा 2122 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। उधर जिला परिषद की 689 सीटों के नतीजों में से कांग्रेस ने 402 सीटों पर और भाजपा ने 230 सीटों पर जीत दर्ज की है।

इन नतीजों के आने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि सत्ता का अहंकार नहीं चलेगा और जनादेश सर्वोपरि है।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इन परिणामों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर की एक पोस्ट में पंचायत चुनावों में पार्टी को समर्थन देने के लिए राजस्थान की जनता का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि राज्य की 419 पंचायत समितियों में से अब तक 384 के परिणाम सामने आए हैं, जिनमें 289 पंचायत समितियों में कांग्रेस के बोर्ड बनने जा रहे हैं, जबकि भाजपा को 85 पंचायत समितियों में सफलता मिली है।रमेश के मुताबिक, कांग्रेस को 205 पंचायत समितियों में पूर्ण बहुमत और 84 में बहुमत मिला है। वहीं, भाजपा को 50 पंचायत समितियों में पूर्ण बहुमत और 35 में बहुमत मिला है।

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक विश्लेषक राजस्थान में 'राजनीतिक जलवायु परिवर्तन' की बात कर रहे हैं, लेकिन यह जलवायु परिवर्तन नहीं, बल्कि जनता द्वारा प्रदेश के राजनीतिक माहौल का सही आकलन है।रमेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों और बिगड़ते हालात का मूल्यांकन करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों को जवाब दिया है।

उन्होंने नगर निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय महज 0.9 प्रतिशत की बढ़त पर प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी ने प्रचंड जीत का ट्वीट किया था।

अब पंचायत समितियों में कांग्रेस के 289 और भाजपा के 85 बोर्ड बनने जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री इस जनादेश को किस श्रेणी में रखेंगे।उधर कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/pawan-khera data-vars-anchor-text=पवन खेड़ा data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>पवन खेड़ा ने भी पंचायत चुनावों के नतीजों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने 'एक्स' पर शेयर की एक पोस्ट में दावा किया कि 4,958 पंचायत समिति सीटों में से भाजपा को केवल 1,512 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 2,463 सीटों पर जीत दर्ज की।खेड़ा ने कहा कि पहले राजस्थान में 352 पंचायत समितियां थीं और तब भाजपा 129 पर जीती थी। अब समितियों की संख्या 457 हो गई है, लेकिन भाजपा केवल 69 पर सिमट गई, जबकि कांग्रेस ने 264 पंचायत समितियों में जीत दर्ज की है।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि 'क्या किसी ने मोदी जी को राजस्थान में उनकी शानदार लोकप्रियता पर बधाई दी? बिस्तर गोल हो रहा है, मोदी जी।'