शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के फोरम में पाकिस्तान के मंत्री की उपस्थिति पर कांग्रेस लगातार हमलावर बनी हुई है। अब इस मामले पर भाजपा की तरफ से भी बयान सामने आया है। भाजपा की तरफ से साफ किया गया है कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया है। न ही पाकिस्तान के मंत्री को कोई अलग से न्यौता दिया गया था।

केंद्रीय सत्ताधारी पार्टी की तरफ से यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब कांग्रेस पार्टी लगातार पाकिस्तानी मंत्री की उपस्थिति को लेकर सवाल उठा रही है। दरअसल, एससीओ समिट में भाग लेने के लिए आए शहबाज सरकार के मंत्री ने मुसादिक मसूद मलिक ने कई भारत विरोधी बयान दिए हैं। इस वजह से कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही है।कांग्रेस पार्टी की तरफ से उठाए जा रहे इन सवालों का जवाब भाजपा नेता नलिन कोहली ने दिया।

एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के मंत्री को इस मामले में कोई अलग से न्योता नहीं दिया गया है। हमारे द्विपक्षीय संबंध पहले जैसे ही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने साफ किया है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते।

जहां तक इस सम्मलेन की बात है तो यह एक बहुदेशीय सम्मेलन है। ऐसे में सभी देशों के प्रतिनिधि आए हुए हैं। भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि भाजपा को विदेश नीति के मुद्दे पर कांग्रेस से सीखने की जरूरत नहीं है। अगर उन्हें इसी पर बात करनी है, तो उन्हें जानकारी होनी चाहिए कि पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी ने किस तरीके से विदेश नीति का संचालन किया था।पाकिस्तानी मंत्री की भारत में एंट्री पर भड़की कांग्रेस<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/operation-sindoor data-vars-anchor-text=ऑपरेशन सिंदूर data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार कोई पाकिस्तानी मंत्री भारत की यात्रा पर आया है।

ऐसे में दोनों तरफ से ही माहौल गरमाहट भरा रहा है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पूरे पाकिस्तानी मंत्री के पुराने बयानों की तरफ इशारा करते हुए कि जब भारत ने सिंधु जल संधि अमान्य घोषित की थी उस वक्त उन्होंने भारत के हाथ काटने की बात कही थी।सुप्रिया श्रीनेत ने पाकिस्तानी मंत्री की पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर कीसुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पाकिस्तान के मंत्री और प्रधानमंत्री मोदी के एक तस्वीर शेयर की।

इसमें पीएम मोदी और पाकिस्तानी मंत्री कुछ दूरी पर एक ही पंक्ति में बैठे हुए नजर आते हैं। सुप्रिया ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी से तीन सीट दूर बैठे पाकिस्तान के इस मंत्री ने हाथ काटने” और “खून बहाने” की बात की थी।इसके बाद सुप्रिया श्रीनेत ने कथनी और करनी में अंतर का जिक्र करते हुए एक और कोलाज शेयर किया।

इसमें पीएम मोदी और पाकिस्तान के मंत्री की तस्वीर लगी हुई थी।भारत क्यों आए हैं पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक?भारत ने आखिरी बार किसी पाकिस्तानी मंत्री का स्वागत तीन साल पहले किया था। उस वक्त तत्कालीन पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी SCO समिट के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए थे।

अभी एक बार फिर से एससीओ की सिविलाइजेशनल डॉयलॉग में हिस्सा लेने के लिए ही पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक भारत आए हुए हैं। बता दें, शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गनाइजेशन की इस फोरम को भारत के नेतृत्व में ही शुरू किया गया है।