उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की बढ़ती हलचल के बीच युवाओं के आंदोलन से उभरी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है। पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके ने मंगलवार को घोषणा की कि सीजेपी न तो आगामी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और न ही किसी राजनीतिक दल का समर्थन करेगी।महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों से बातचीत में दिपके ने कहा कि उनका संगठन उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी और किसकी नहीं, इस सियासी रस्साकशी से खुद को पूरी तरह अलग रखेगा।
इसके बजाय, उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनावी अभियान जाति और धर्म की राजनीति के बजाय राज्य के युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित होगा।हम कब तक जाति-धर्म में उलझे रहेंगे?राजनीतिक विमर्श की दिशा बदलने की अपील करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा, हम चुनाव में नहीं उतरने जा रहे हैं, लेकिन चुनाव युवाओं के मुद्दों पर होने चाहिए।
हम कब तक जाति और धर्म के नाम पर चुनाव लड़ते रहेंगे? आज पूरी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रिन्यूएबल एनर्जी पर चर्चा कर रही है।उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक दलों को रोजगार के अवसर पैदा करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में यही मुद्दे होने चाहिए।किसी भी दल को समर्थन नहीं, संगठन विस्तार पर फोकसउत्तर प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और संभावित गठबंधन पर पूछे गए सवालों के जवाब में दिपके ने दोटूक कहा कि सीजेपी किसी भी पार्टी के साथ खड़ी नहीं होगी।
उन्होंने कहा, हम इस पर कुछ नहीं बोलेंगे कि किसे सरकार बनानी चाहिए और किसे नहीं। हम चाहते हैं कि देश की राजनीति रोजगार और बेहतर शिक्षा पर केंद्रित हो।गौरतलब है कि हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में अपनी समन्वय समितियां गठित की थीं, जिसमें यूपी के लिए सबसे बड़ी 16 सदस्यीय टीम बनाई गई थी।
इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि सीजेपी 2027 के <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/up-election data-vars-anchor-text=यूपी चुनाव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>यूपी चुनाव में उतर सकती है। हालांकि, दिपके के इस ताजा बयान ने साफ कर दिया है कि चुनाव आयोग में राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत न होने वाला यह युवा संगठन चुनावी मैदान में उतरने या किसी का पक्ष लेने के बजाय केवल मुद्दों की राजनीति पर दबाव बनाए रखेगा।संविधान दिवस पर नागपुर में बड़ी जनसभा करेगी CJPदीपके ने संस्थाओं की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक सुधारों की मांग को लेकर महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।उन्होंने कहा, “संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को हम नागपुर में एक बहुत बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं।
यह आंदोलन समझौता कर चुके चुनाव आयोग के खिलाफ होगा। साथ ही इसमें लोकतंत्र को मजबूत करने के तरीकों पर भी बात होगी।”उन्होंने आगे कहा कि देश में जिन मुद्दों पर चर्चा हो रही है, उनमें संस्थाओं की जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है। जब तक संस्थाओं की जवाबदेही तय नहीं होगी और उन्हें स्वतंत्र नहीं बनाया जाएगा, तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता।