संविधान दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि जिन-जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है, वहां '<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/uniform-civil-code data-vars-anchor-text=समान नागरिक संहिता data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>समान नागरिक संहिता' (UCC) लागू की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून धर्म के आधार पर नहीं बनाए जाने चाहिए। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, शाह ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने UCC को 'राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों' में शामिल किया था और धर्म से परे, सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की परिकल्पना की थी।उन्होंने UCC लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, हमारे संविधान निर्माताओं ने यूसीसी को संविधान के नीति-निर्देशक तत्वों में शामिल किया था।

इस देश के प्रत्येक नागरिक को, चाहे वह हिंदू, सिख, मुस्लिम, ईसाई या पारसी हो, एक समान कानून के तहत जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए। धर्म के आधार पर कानून नहीं बनाए जाने चाहिए, लेकिन राहुल जी, आपकी पार्टी इसका खुलकर विरोध करती है। आज मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि आने वाले दिनों में जहां-जहां भाजपा की सरकारें होंगी, वहां समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।सत्ता किसके हाथ हो, जनता के पास अधिकारशाह ने संविधान को राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार बताते हुए कहा है कि संविधान निर्माताओं ने तय किया था कि सत्ता जनता के जरिए हासिल होगी और उसका इस्तेमाल भी जनता के माध्यम से होगा।

लोगों को यह अधिकार दिया गया कि वे तय करें कि सत्ता किसे सौंपनी है। वहीं, सत्ता हासिल करने वालों के लिए संविधान के दायरे में रहकर शासन चलाने का रास्ता निर्धारित किया गया।26 नवंबर इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिनशाह ने संविधान दिवस के मौके पर कहा कि 26 नवंबर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन देश को वह दिशा मिली जिसने आजाद भारत के शासन, लोकतंत्र और जन भागीदारी की नींव मजबूत की।

उन्होंने संविधान को केवल एक कानूनी दस्तावेज या किताब के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह उन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, बलिदान और सपनों का प्रतीक है जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। संविधान की प्रस्तावना का एक-एक शब्द महान भारत के निर्माण के उद्देश्य से घोषित किया गया था।

संविधान का मूल भाव यही है कि सरकारें जनता की इच्छा और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप काम करें।उन्होंने कहा, 26 नवंबर 1949 को हमारे देश की एक नई यात्रा शुरू हुई। 1857 से 1947 तक 90 साल का स्वातंत्र्य संग्राम, अनगिनत बलिदान...नामी-अनामी कई सारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हँसते-हँसते मां भारती को आजाद करने के यज्ञ की वेदी पर बलि चढ़ गये।

कई लोगों ने अपना घर-बार, व्यापार, करियर, पढ़ाई-लिखाई सब छोड़कर इस महान राष्ट्र को आजाद करने के लिए यत्न किया।संविधान का सम्मान करना सबका दायित्वउन्होंने कहा कि लगभग 200 से 250 वर्षों की गुलामी के दौरान भारत की सभ्यता, ज्ञान और गौरव को भारी क्षति पहुंची। जिस भारत को कभी सोने की चिड़िया और दुनिया का ज्ञान केंद्र कहा जाता था, उसे फिर से खड़ा करने का रोडमैप संविधान निर्माताओं ने संविधान के रूप में देश के सामने रखा।

उन्होंने कहा, संविधान का सम्मान करना हम सभी भारतीयों का दायित्व है। हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के बाद संविधान को केवल सरकार चलाने की मार्गदर्शिका के रूप में देखने का प्रयास किया गया। देश के किशोरों, युवाओं और नागरिकों के बीच संविधान की भावना को स्थापित करने और उसे मजबूत बनाने की प्रक्रिया को भुला दिया गया।विपक्ष पर तंज, 15 मिनट समय निकालेंइस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और कहा, “जो लोग हाथ में संविधान लेकर घूम रहे हैं और हम पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाते हैं, उनसे मैं कहना चाहूंगा कि वे 15 मिनट संसद की लाइब्रेरी में जाकर संविधान को पढ़ें।

2014 के बाद जब हमारी सरकार बनी तो हमने संविधान गौरव दिवस मनाने का फैसला किया गया जिससे इसकी भावना लोगों तक पहुंचे।”गृहमंत्री ने कहा, जो लोग हमारी सभ्यता का विरोध कर रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूँ कि अगर आपके पास अपने जीवन में संविधान के लिए 10 से 15 मिनट का समय हो, तो कृपया एक बार संविधान की मूल प्रति को देखें...

संविधान की मूल प्रति के अध्यायों की शुरुआत उन चित्रों से होती है, जिनमें भगवान श्री राम का अयोध्या आगमन, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी, रानी लक्ष्मीबाई, दांडी मार्च और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दर्शाया गया है।