आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-67 पर शादी में शामिल होकर लौट रहे 11 लोगों की वैन एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कम से कम चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

बचाव कार्य शुरू किया गया। डीएसपी <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/chandrashekhar data-vars-anchor-text=चंद्रशेखर data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>चंद्रशेखर ने बताया कि ताड़िपत्री पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे की पूरी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रक वहां क्यों खड़ा था और टक्कर के पीछे क्या कारण हो सकता है।कैसे हुआ हादसा?पुलिस के मुताबिक, यह पूरा ग्रुप हैदराबाद में किसी शादी में शामिल हुआ था। बुधवार रात को वे वापसी की यात्रा शुरू कर चुके थे। गुरुवार सुबह जब वैन ताड़िपत्री क्षेत्र के रायलचेरुवु इलाके में पहुंची, तभी सड़क के किनारे खड़ी एक लॉरी (ट्रक) से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार चार लोग तुरंत मौत के शिकार हो गए।ताड़िपत्री के पुलिस डिप्टी सुपरिटेंडेंट एम चंद्रशेखर ने बताया कि वैन में कुल 11 लोग सवार थे। इनमें कावेती समुद्रम और नंदलापडू गांवों के परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे। पूरा ग्रुप एक साथ शादी से लौट रहा था।मृतकों की हुई पहचानहादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मिद्दे हनुमंथा रेड्डी (31 वर्ष), सुहासिनी (26 वर्ष), मल्लिकार्जुन शेट्टी (30 वर्ष) और मिद्दे वीरंजनेयुलु रेड्डी (52 वर्ष) के रूप में हुई है।

घायल छह लोगों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाए गए हैं।वहीं, इस घटना पर प्रदेश के सड़क और भवन मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को सर्वोत्तम मेडिकल सुविधाएं बिना किसी देरी के उपलब्ध कराई जाएं और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए।