<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/salman-khan data-vars-anchor-text=सलमान खान data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>सलमान खान की दिलदारी के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे। एक्टर्स हमेशा फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं। अब सलमान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस की को-स्टार हीरा सोहल ने एक्टर के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है और बताया कि एक्टर कैसे हैं रियल लाइफ में।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि सेट पर एक बार सलमान ने ऐसा कुछ कर दिया था जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।सलमान को लेकर क्या बोलीं सोहलवैरायटी इंडिया से बात करते हुए सोहल ने सलमान को लेकर कहा, ‘मैंने उनसे जो चीज सीखी है वो है ऑब्जर्वेशन। वह जिस तरह से प्रोफेशनली रहते हैं वो शानदार है। उनका जो ऑरा है वो सब जानते हैं, लेकिन उसे वह सेट पर लेकर नहीं आते हैं।
यहां तक कि लंबे डायलॉग्स के साथ भी वह उन्हें जल्दी खत्म करते हैं। उनकी ऑब्जर्वेशन स्किल्स काफी अच्छी हैं और जिस तरह से वो लोगों को ट्रीट करते हैं वो दिल छू लेना वाला है।’सेट पर सबका ध्यान रखते हैं सलमानसोहल ने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि जिस तरह के नेक दिल के वह इंसान हैं वैसा कोई है ही नहीं इंडस्ट्री में।
जिस तरह से वह लोगों के साथ रहते हैं और उनका ध्यान रखते हैं मेरे पास उनके लिए शब्द ही नहीं हैं। इतने बड़े स्टार होने के बावजूद वह अपने को-स्टार्स और क्रू की छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखते हैं। उनकी यह चीज मुझे काफी इंस्पायर करती है।'सलमान ने सेट पर सबके लिए बनाई भेलसेट का एक किस्सा बताते हुए सोहल ने कहा, ‘क्या आप सोच सकते हैं कि सलमान खान किसी के लिए क्या कर सकते हैं?
उन्होंने एक दिन शूट खत्म होने के बाद <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/business/market-stats/stocks-bharat-heavy-electricals-share-price-nse-bse-s0003073 data-vars-anchor-text=भेल data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story data-vars-market-stock-id=S0003073 data-vars-market-stock-name=Bharat Heavy Electricals data-vars-market-stock-abbr=BHEL>भेल बनाई और लगभग 20 लोगों को खुद दी।
वह यह भी पूछ रहे थे कि कैसे बनी है।’सलमान की फिल्म मातृभूमिमातृभूमि की बात करें तो इस फिल्म को अपूर्वा लखिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म जून 2020 में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित है। सलमान ने इसमें कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभाया है जिन्होंने उस समय भारतीय सैनिकों को लीड किया था।
ये फिल्म सैनिकों, उनके परिवार और उनके बलिदान को दिखाती हैं। पहले मातृभूमि का नाम बैटल ऑफ गलवान था, लेकिन फिर इसे बदल दिया गया।मातृभूमि का ईठा से क्लैशमातृभूमि का बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश है श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा से। ईठा और मातृभूमि 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है।