कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका कक्कड़ को मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका तीन अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हुई थीं। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/pawan-khera data-vars-anchor-text=पवन खेड़ा data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>पवन खेड़ा ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रियंका कक्कड़ को हरनाम सिंह के स्थान पर पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया है।हरनाम सिंह को हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है।

पंजाब में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है।इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि वह दिल्ली को फिर से वैसा ही हरित, स्वच्छ, प्रगतिशील और सुरक्षित देखना चाहती हैं, जैसी वह उनके बचपन के दिनों में थी। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में एक दशक से अधिक समय के अनुभव के बाद उनका विश्वास है कि कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है।कांग्रेस में आने पर कही थी यह बातआम आदमी पार्टी छोड़ने का कारण बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने जनता से कहा था कि वह बंगला और गाड़ी नहीं लेगी, लेकिन बाद में निजी यात्रा के लिए चॉपर का इस्तेमाल होने लगा।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ रहे हैं और उन्होंने जनता को बताया है कि उसका वोट चुराया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं का उन्हें पार्टी परिवार का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद दिया।भाजपा-अकाली दल गठबंधन पर निशानाइससे पहले कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष परगट सिंह ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की मंगलवार को आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल सत्ता के लालच में फिर से साथ आए हैं।

सिंह ने दावा किया कि दोनों दलों के पास सीमावर्ती राज्य पंजाब को विकास और समृद्धि के रास्ते पर ले जाने के लिए न तो कोई एजेंडा है और न ही कोई कार्ययोजना।बताया दिशाहीन गठबंधनसिंह ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल और भाजपा के फिर से साथ आने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक दिशाहीन गठबंधन है।

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के फिर से साथ आने की वजह केवल सत्ता का लालच है।सिंह ने कहा कि उनके पास पंजाब के विकास का न तो कोई एजेंडा है और न ही राज्य की प्रगति के लिए कोई कार्य योजना। वे केवल अपने विकास के लिए साथ आए हैं। उन्होंने पंजाब में सत्ता हासिल करने के एकमात्र उद्देश्य से फिर हाथ मिलाया है।

उन्होंने दावा किया कि दोनों दलों के पंजाब में अगली सरकार बनाने की कोई संभावना नहीं है।सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से लोगों को यह बताने को कहा कि उन्होंने पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) क्यों छोड़ा था।