केरलम के सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर के कपाट मंगलवार को खुल गए हैं। कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। कपाट खुलने के साथ ही वार्षिक मंडल मकरलिलक्कु तीर्थयात्रा की शुरुआत हो चुकी है। दरअसल मलयालम कैलेंडर के पहले ही महीने वृश्चिकम के पहले दिन मुख्य पुजारी अयप्पा भगवान के मंदिर के द्वार खोलते हैं।

इसके बाद से तीर्थयात्रा की शुरुआत हो जाती है।इससे पहले पूजा की तैयारियों के लिए मंदिर में पुजारियों ने सोमवार शाम को प्रवेश किया था। इस बार नए पुजारी ही व्यवस्था देख रहे हैं। ऐसे में पूर्व पुजारियों ने उन्हें अपना उत्तारिधिकार सौंपा। पूरे विधि विधान के साथ अभिषेक अनुष्ठान करवाया गया। जानकारी के मुताबिक पहली ही दिन लगभग 66 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन माध्यम से कतार के लिए टिकट ली है।

इसके अलावा 14 हजार से ज्यादा लोगों ने खिड़की से बुकिंग करवाई है।रोज 80 हजार लोग करेंगे दर्शनजानकारी के मुताबिक एक दिन में 80 हजार लोग दर्शन कर सकेंगे। वहीं मंदिर में स्थित 18 पवित्र सीढ़ियां हैं। यहां अकसर भीड़ हो जाती है। ऐसे में पुलिस के सामने भीड़ नियंत्रित करने की बड़ी चुनौती है। इस बार हर मिटन में करीब 75 श्रद्धालु इन सीढ़ियों पर चढ़ेंगे।

इस बार पंबपा में बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह स्थान नदी के किनारे है और यहां भीड़ बढ़ने का रिस्क बना रहता है।रलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने मंगलवार को सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर में वार्षिक मंडला तीर्थयात्रा सीजन के शुभारंभ पर अयप्पा भक्तों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पवित्र मंडला सीजन की शुरुआत के साथ, घरों और तीर्थयात्रा के रास्तों पर भक्ति मंत्र 'स्वामी शरणम अयप्पा' गूंजता है, जो लाखों भक्तों की गहरी आस्था और भक्ति को दिखाता है।रेलवे स्टेशनों पर बने सहायता केंद्रतीर्थयात्रियों की मदद के लिए आसपास के पांच रेलवे स्टेशनों पर सहायता केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें एर्नाकुलम, चेंगन्नूर, तिरुवल्ला, कोट्टायम और कायमकुलम स्टेशन शामिल हैं। ये सहायता केंद्र 24 घंटे काम करेंगे। यहां श्रद्धालुओं को यात्रा से जुड़ी जानकारी, दिशा-निर्देश, सुरक्षा संबंधी मदद और आपातकालीन स्थिति में सहायता मिलेगी। सबरीमाला की आगे की यात्रा के दौरान मार्गदर्शन चाहने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ये केंद्र एक समर्पित सुविधा केंद्र के रूप में काम करेंगे।ये सहायता केन्द्र तिरुवनंतपुरम में रेलवे पुलिस कमांडेंट कंट्रोल सेंटर की देखरेख और समन्वय में काम करेंगे।

तीर्थयात्री मदद और जानकारी के लिए नियंत्रण केन्द्र को 9846200100 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए वे 112 नंबर डायल कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे से जुड़ी सुरक्षा सहायता और शिकायतों के लिए भारतीय रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर भी संपर्क किया जा सकता है। केरलम पुलिस के आधिकारिक पोल-ऐप के जरिए भी कई पुलिस सेवाएं ली जा सकती हैं।