पश्चिम बंगाल में क्रिसमस से ठीक पहले मिशनरी स्कूलों में कथित धर्मांतरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य द्वारा मिशनरी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी दिए जाने के बाद अब राज्य के मंत्री अर्जुन सिंह ने भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने ईसाई धर्म और इस्लाम दोनों को देश के लिए खतरा बता दिया।

मंगलवार को दिए एक बयान में उन्होंने कहा है कि गरीब हिंदुओं को पैसे का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।नॉर्थ 24 परगना में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन सिंह ने कहा, “... हमारे गरीब लोगों को बच्चों को पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है।

क्रिश्चिनिटी और इस्लाम दोनों ही हमारे देश के लिए खतरा हैं।क्रिश्चन पैसे देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं, मुसलमान जबरदस्ती धर्मांतरण करा रहे हैं।”मठों और आश्रम से की अपीलअर्जुन सिंह ने आगे कहा, मैं सभी मठों और आश्रमों के प्रमुखों से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करूंगा कि उन परिवारों के साथ खड़े हों जो आर्थिक कठिनाई के कारण धर्म परिवर्तन कर रहे हैं...

आप उनसे मिलिए।… हमसे जो सहयोग होगा हम करेंगे।…” उन्होंने कहा, “धर्मांतरण रुकना चाहिए। इस देश के हिंदुओं को मिटाने की एक साजिश चल रही है।क्या बोले थे बीजेपी चीफ?इससे पहले भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बीते रविवार को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के ईसाई मिशनरी स्कूलों को बंद करने की धमकी दी थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि इनमें से कुछ स्कूल ‘भारत विरोधी गतिविधियों’ और जबरन धर्मांतरण में लिप्त पाए गए हैं। हालांकि उन्होंने किसी भी संस्थान का नाम नहीं लिया।भट्टाचार्य ने दावा किया कि आसनसोल में धर्मांतरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरी संस्थान ‘स्वेच्छा से’ अपने धर्म का प्रचार कर सकते हैं, लेकिन अगर वे प्रलोभन देकर और हिंदू जीवन शैली के खिलाफ जबरन ऐसा करते हैं, तो स्कूल चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

भट्टाचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि कलकत्ता के एक प्रतिष्ठित स्कूल ने एक भाजपा कार्यकर्ता से कहा था कि वह भगवा साड़ी पहनकर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकती और छात्रों के सामने कभी भगवान कृष्ण का नाम न ले। उन्होंने कहा, याद रखें, यह सरकार मुगल बादशाह बाबर की सरकार नहीं है और न ही ब्रिटिश विरासत को कायम रखने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि कोलकाता के एक स्कूल के एक अधिकारी ने अपने रूम की मेज पर ‘पाकिस्तानी झंडा’ रखा था।चर्चों पर हमले को लेकर चिंता जता रहे कार्यकर्ताइन सब के बीच बंगाल क्रिश्चियन काउंसिल ने सोमवार को राज्य भर में कई चर्चों पर हुए हमलों की निंदा की है और क्रिसमस से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात का समय मांगा है।

काउंसिल के अध्यक्ष रेवरेंड परितोष कैनिंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि 9 जगहों पर पादरियों और श्रद्धालुओं पर हमला किया गया, चर्चों और क्रॉस में तोड़फोड़ की गई और ईसाई परिवारों को डराया-धमकाया गया है। उन्होंने बताया कि ये घटनाएं साउथ 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, नादिया, पूर्व बर्धमान, मालदा और हावड़ा जैसे जिलों में हुई हैं।वहीं, शमिक भट्टाचार्य के धर्मांतरण और भगवा साड़ी से जुड़े आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा संचालित किसी भी स्कूल में जबरन धर्मांतरण नहीं होता और शिक्षकों के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे भट्टाचार्य का व्यक्तिगत रूप से सम्मान करते हैं और उनसे मिलकर अपना पक्ष रखना चाहते हैं।