मुंबई आतंकी हमला मामले में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा ने केस से जुड़े कुछ 'खास' दस्तावेज मांगे हैं। इस पर विशेष अदालत ने एनआईए को 2 हफ्ते की मोहलत दी है। तहव्वुर राणा ने आरोपपत्र के साथ दाखिल किए गए उन दस्तावेजों की प्रतियां मांगी हैं जिन पर एजेंसी भरोसा नहीं कर रही है। अदालत में कुछ कागजात सौंपे भी गए हैं।
वहीं न्याय मित्र अधिवक्ता ने आरोप तय करने की दलीलों के लिए 3 हफ्ते की मोहलत मांगी है।मांगे थे ये दस्तावेज, लगाई थी अदालत से गुहारआरोपी तहव्वुर राणा की ओर से इन 'खास' दस्तावेजों को मुहैया कराने के लिए एक अर्जी दाखिल की गई है। इसमें तहव्वुर राणा ने उन दस्तावेजों की प्रतियां मांगी हैं, जिन पर जांच एजेंसी मुकदमे में भरोसा नहीं कर रही है, लेकिन इन दस्तावेजों को आरोपपत्र के साथ दाखिल किया गया है।
अदालत ने अर्जी पर विचार करते हुए मामले से जुड़े उक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दो सप्ताह का समय दिया है।कुछ दस्तावेज उपलब्ध भी कराएविशेष एनआईए न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की कोर्ट ने उक्त आदेश दिया। अदालत में कुछ दस्तावेज उपलब्ध भी कराए गए है। मामले में फिलहाल राणा के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर सुनवाई चल रही है।
अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय की है।आरोप तय करने पर दलीलों के लिए मांगा समयमामले में अदालत की ओर से नियुक्त न्याय मित्र अधिवक्ता निशांत सिंह ने आरोप तय करने के मुद्दे पर दलीलें रखने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा। अदालत में दस्तावेजों की जांच और उनकी आपूर्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले में आगे की सुनवाई होगी।इससे पहले लगाई थी यह गुहारइससे पहले आरोपी तहव्वुर राणा ने कान, नाक और गले (ईएनटी) तथा हड्डियों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए अदालत से मदद मांगी थी।
बीते 14 नवंबर को अदालत ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया था कि राणा को पूरा चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाए और उसकी जांच एम्स में कराई जाए।कानून की किताबें उपलब्ध कराने की लगाई थी गुहारइसके साथ ही अदालत ने तहव्वुर राणा की उस मांग को भी स्वीकार कर लिया था, जिसमें उसने जेल नियमावली के अनुसार आपराधिक कानून मैनुअल, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और साक्ष्य अधिनियम सहित कानून की किताबें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
तहव्वुर राणा को अप्रैल 2025 में भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में रखा गया है।