कल का मौसम 26 नवंबर 2026: नवंबर का आखिरी सप्ताह देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो रंग दिखा रहा है। कहीं बारिश और गरज-चमक से मौसम बिगड़ने वाला है तो कहीं सर्द हवाओं और घने कोहरे के कारण सुबह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं का असर जारी रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 नवंबर को केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

वहीं, आंध्र प्रदेश समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर भारत में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने का अनुमान है।किन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट?IMD के 26 नवंबर के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी।

केरल और माहे के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में भी कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी गरज-चमक की चेतावनी है।दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा?दिल्ली (26 नवंबर-कोहरे की चेतावनी): राजधानी में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। इससे दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। वाहन चालकों को सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।उत्तर प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा?उत्तर प्रदेश (26 नवंबर-बारिश-कोहरे की चेतावनी): प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

26 नवंबर के लिए IMD के प्रमुख चेतावनी बुलेटिन में घने कोहरे का अलर्ट नहीं है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रह सकता है।बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा?बिहार (26 नवंबर-बारिश-कोहरे की चेतावनी): बिहार में बारिश को लेकर कोई प्रमुख चेतावनी नहीं है। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो सकती है।पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा?पंजाब (26 नवंबर-घने कोहरे की चेतावनी): पंजाब के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है। इसका असर सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ सकता है।हिमाचल प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा?हिमाचल प्रदेश (26 नवंबर-कोहरे की चेतावनी): प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने का अनुमान है। फिलहाल भारी बारिश या बर्फबारी का प्रमुख अलर्ट नहीं है। सुबह के समय कम दृश्यता से परेशानी हो सकती है।

शहर अधिकतम तापमान (26 नवंबर) न्यूनतम तापमान (26 नवंबर) दिल्ली 25°C 09°C मुंबई 32°C 19°C चेन्नई 33°C 24°C कोलकाता 28°C 18°C लखनऊ 27°C 12°C पटना 27°C 19°C रांची 24°C 13°C भोपाल 27°C 09°C जयपुर 29°C 14°C शिमला 21°C 08°C नैनीताल 22°C 8°C उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा?उत्तराखंड (26 नवंबर-बारिश-बर्फबारी की चेतावनी): राज्य में बारिश या बर्फबारी का कोई प्रमुख अलर्ट नहीं है।

मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर अधिक महसूस हो सकता है।हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा?हरियाणा (26 नवंबर-घने कोहरे की चेतावनी): हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने का अनुमान है। सुबह के समय दृश्यता कम रहने से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा?राजस्थान (26 नवंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): प्रदेश में बारिश और आंधी का कोई प्रमुख अलर्ट नहीं है।

मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रात के तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ सकती है।तमिलनाडु में कल मौसम कैसा रहेगा?तमिलनाडु (26 नवंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।केरल में कल मौसम कैसा रहेगा?केरल (26 नवंबर-भारी बारिश की चेतावनी): केरल और माहे के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।आंध्र प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा?आंध्र प्रदेश (26 नवंबर-आंधी-बारिश की चेतावनी): कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाओं का भी अनुमान है।कर्नाटक में कल मौसम कैसा रहेगा?कर्नाटक (26 नवंबर-बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी): दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

हालांकि, भारी बारिश का प्रमुख अलर्ट नहीं है।लक्षद्वीप में कल मौसम कैसा रहेगा?लक्षद्वीप (26 नवंबर-बारिश-तेज हवाओं की चेतावनी): कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।