प्रमोद त‍िवारी, भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा उपखंड की फुलिया कलां ग्राम पंचायत के सरपंच के चुनाव परिणाम बड़े चौंकाने वाले रहे। सरपंच पद के उम्मीदवार कोमल साहू के पति पवन साहू के इंस्टाग्राम पर 70 लाख और यूट्यूब पर 2 करोड़ 77 लाख फॉलोअर्स हैं, मगर उनकी पत्नी न सिर्फ सरपंच चुनाव जीत नहीं पाईं, बल्कि उन्हें महज 277 वोट पाकर तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा।भगवती लाल सोनी बने सरपंचइस ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में भगवती लाल सोनी 1203 वोट प्राप्त कर सरपंच चुने गए।

पूर्व सरपंच कालू राम 797 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे।पवन साहू के इंस्टाग्राम पर 70 लाख और यूट्यूब पर 2 करोड़ 77 लाख फॉलोअर्स हैं। चुनाव प्रचार में इसकी खूब चर्चा हुई थी। बता दें कि लाखों फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू ने पंचायत चुनाव में ताल ठोकते हुए अपनी पत्नी कोमल को चुनाव मैदान में उतारकर नारा दिया था— ‘मेरा गांव, मेरी पहचान’।

इसी तरह पवन साहू ने अपनी पोस्ट में स्वच्छता, बेहतर सड़कें, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा और युवाओं के बेहतर भविष्य जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही है। लेकिन अच्छी सोशल कैंपेनिंग के बाद भी पवन साहू अपनी पत्नी को चुनाव नहीं जीता सके।चुनाव हार गया, तो भी वादा पूरा करूंगाशुक्रवार रात फुलिया खुर्द ग्राम पंचायत के लिए चुनाव परिणाम में पवन साहू हार के बाद कुछ निराश दिखे, मगर उन्होंने जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई दी।

साथ ही कहा कि भले ही वह चुनाव हार गए, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान, जो वादे किए। उनको पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान लोगों से हेडपंप, लाइट लगवाने के लिए वादें किए। इनमें लाखों रुपए का खर्चा होगा, लेकिन वह अब पीछे नहीं हटेंगे और गांव की इस समस्या को दूर करेंगे।जानिए क्यों नहीं जिता पाए चुनावउल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा उपखंड की फुलिया कलां ग्राम पंचायत सीट पवन साहू की पत्नी के चुनावी मैदान में उतरने के चलते हॉट सीट बनी हुई थी।

लिहाजा उनकी हार के भी अब सबसे ज्यादा चर्चे हैं। चर्चा इस बात की भी हो रही है कि आखिरकार लोगों के बीच इतने फेमस होने के बावजूद उनकी पत्नी को इतनी करारी हार क्यों झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों से बातचीत में सामने आया है कि पवन साहू के समर्थन - विरोध दो धड़ों में बंट गया। दूसरा गांव की राजनीति में जातिगत समीकरण भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

पवन साहू चूंकि इससे पहले डिजिटल दुनिया के अपने काम में व्यस्त थे। अचानक चुनावी एंट्री भी उन्हें ग्रामीण जनता से ज्यादा कनेक्ट नहीं कर पाई। हार की वजह को इन्हीं कारणों के ईद- गिर्द जोड़कर देखा जा रहा है।सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पवन साहू कौन हैंपवन साहू सोशल मीडिया के फेमस इनफ्लुएंसर है, जो भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं।

मूल रूप से फिटनेस ट्रेनर, ऑनलाइन कोच, कंटेंट क्रिएटर और बिजनेसमैन के तौर पर उनकी पहचान है। 2017 में अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। इस दौरान उनके यूट्यूब शॉर्टस काफी वायरल हुई। जिसके कारण वह तेजी से सोशल मीडिया स्टार बन गए। पवन साहू बॉडी बिल्डिंग, घरेलू नुस्खे, वर्कआउट, रियल मोटिवेशन जैसे वीडियो और रील्स बनाते हैं।

इस दौरान युवाओं को फिटनेस के लिए जागरूक करने के लिए वह देसी लैंग्वेज का उपयोग करते हैं।