थरवई थाना क्षेत्र में बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर गोली लगने से घायल हो गया। घटना उतरांव थाना क्षेत्र के अतौरा गांव की है। यहां थरवई क्षेत्र के मितई का पूरा गांव निवासी संदीप पासी की बारात गई थी। बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान थरवई थाना क्षेत्र के मौहरिया गांव निवासी दीपांशु (16) पुत्र त्रिभुवन के पेट में गोली लग गई।

गोली लगते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल किशोर को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।