वाराणसी: 2014 के बाद से ही बनारस पूरे देश की सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित संसदीय क्षेत्र बना हुआ है। वजह देश के पीएम का यहां से लगातार 3 बार निर्वाचित होना है, लेकिन उत्तर प्रदेश के जातीय राजनीति खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में गैर यादव ओबीसी और गैर जाटव दलित राजनीति का केंद्र बना हुआ।वाराणसी से जो माहौल बनता है, उसका पूर्वी उत्तर प्रदेश की जातिगत राजनीति पर क्या असर होता है, ये 2014 से केंद्र और 2017 से प्रदेश में लगातार सत्ता में बनी भाजपा सरकार के वोट बैंक से समझा जा सकता है।
ऐसे में 2024 के आम चुनाव के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अब बनारस में इसी जातिगत राजनीति पर कई नेताओं ने अपनी नजरें गड़ा दी हैं।कुर्मी जाति को 2015 में साधने के लिए नीतीश कुमार ने प्रयास किया और अब एक बार फिर उनके बेटे निशांत कुमार भी बनारस से ही इस बड़े वोट बैंक को साधने के लिए बनारस में आ चुके हैं।वहीं, अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल संविधान दिवस के दिन बाइक से प्रादेशिक यात्रा शुरू करेंगी, तो दूसरी ओर 2022 के चुनाव में सरदार सेना बनाकर अपनी ताकत दिखा चुके आरएस पटेल भी गुरुवार को पटेल बहुल रोहनिया विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पार्टी बना कर चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगी।यादव, मुस्लिम, ब्राह्मण और ठाकुर वोट बैंक के बीच पटेल वोट बैंक के लिए कई नेताओं की सक्रियता इस विधानसभा चुनाव में बड़े आक्रामक तरीके से पहली बार देखी जा रही है।बनारस से प्रयागराज तक जबरदस्त प्रभावपूर्वांचल की जातिगत राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार उत्पल पाठक के मुताबिक, कुर्मी मतदाताओं के ध्रुवीकरण और उनके प्रभाव को इस बात से समझा जा सकता है कि समाजवादी पार्टी, भाजपा और उसके घटक दलों को मिलाकर कुल 11 कुर्मी सांसद हैं।बनारस में गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम और नई पार्टी की घोषणा के साथ ही कुछ दिन पहले नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने भी बनारस में जदयू कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन कर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।कुर्मी वोटरों के लिए बनारस अहम रहा हैबनारस में पटेल समुदाय से जुड़ी किसी भी राजनीतिक गतिविधि का असर सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सीमावर्ती भदोही, कुर्मी बाहुल्य मिर्जापुर, चंदौली और आसपास के इलाकों के साथ-साथ फूलपुर, सोरांव और प्रयागराज तक के मतदाताओं को प्रभावित करता है।
यही कारण है कि कुर्मी मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने वाले दलों के लिए बनारस हमेशा से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र रहा है।कुर्मी समुदाय के समझदार मतदान व्यवहार का एक उदाहरण राम मंदिर आंदोलन के दौरान भी दिखा था, जब आरएसएस और भाजपा ने ओमप्रकाश सिंह जैसे कुर्मी नेताओं को आगे बढ़ाया। ओमप्रकाश सिंह 90 के दशक की भाजपा सरकारों में शक्तिशाली मंत्री रहे और आज उनके बेटे अनुराग सिंह चुनार से विधायक हैं।मध्य यूपी में भी मजबूत पैठइसके अलावा पश्चिम में संतोष गंगवार और अन्य कुर्मी नेताओं के माध्यम से भाजपा ने पूर्वांचल के साथ-साथ मध्य उत्तर प्रदेश और बरेली क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पैठ बनाई।कुर्मी समाज हवा का रुख समझकर बहुत ही समझदारी से अपने मतदान का फैसला लेता है।
बनारस में ओमप्रकाश सिंह की पत्नी स्वर्गीय सरोज सिंह पहली कुर्मी महिला महापौर रह चुकी हैं। चाहे लोकसभा हो या विधानसभा, कुर्मी बहुल सीटों पर ये मतदाता समय से पहले राजनीतिक माहौल को भांप लेते हैं। हालांकि, उनके बीच आंतरिक मतभेद भी होते हैं, लेकिन यह एक शांतिप्रिय समुदाय है, जो आमतौर पर किसी भी तरह की हिंसा या रक्तपात से दूर रहता है।कुर्मी वोटरों के सहारे नैया पार लगाने में जुटे दलइस समय पल्लवी पटेल की पार्टी, डॉ.
आर.एस. पटेल की नई पार्टी, जदयू, भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सभी के बीच कुर्मी मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। आने वाले चुनाव में पूर्वांचल की कई सीटों पर त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय मुकाबला होने की संभावना है। ऐसे में छोटे और नए दलों को उम्मीद है कि यदि कुर्मी आधार वोटों के साथ अन्य जातियों का समीकरण जुड़ जाता है, तो उन्हें जीत मिल सकती है।इन सीटों पर कुर्मी मतदाताओं का दबदबाबनारस की लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली तीन ग्रामीण विधानसभा सीटों, सेवापुरी और रोहनिया और पिंडरा में कुर्मी मतदाता भारी संख्या में हैं।
इसके अलावा शहरी क्षेत्र की कैंट, दक्षिणी और उत्तरी सीटों पर भी उनकी अच्छी संख्या है। ग्रामीण और शहरी संपर्क के कारण बनारस से दिया गया संदेश सीधे तीन-चार जनपदों तक पहुंचता है।संविधान दिवस के अवसर पर इन कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुर्मी समाज के साथ-साथ कुशवाहा और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) व अति पिछड़ा वर्ग (MBC) की जातियों को एकजुट करना है, जिसके लिए इससे बेहतर दिन कोई और नहीं हो सकता था।काशी में पल्लवी पटेल की बाइक यात्रावरिष्ठ पत्रकार उत्पल पाठक ने नवभारतटाइम्स ऑनलाइन को बताया कि संविधान दिवस (26 नवंबर) की तारीख आने वाले चुनावों के लिहाज से राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है।
गुरुवार को एक तरफ काशी में पल्लवी पटेल की बाइक यात्रा है और सरदार सेना के प्रमुख डॉ. आर.एस. पटेल अपने नए राजनीतिक दल का शुभारंभ करेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अपना घोषणापत्र जारी करेंगे।कुर्मी या पटेल और कुशवाहा मतदाताओं की संख्या का आकलन करने से पहले उनकी पृष्ठभूमि को समझना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश की सभी जातियों में सबसे समझदार मतदान व्यवहार कुर्मी समुदाय का रहा है। कांग्रेस के स्वर्णिम काल में इस समुदाय के बड़े नेता पार्टी के साथ थे।क्षेत्रवादी दलों के उभार के बाद कुर्मी नेताओं में विभाजन देखा गया, लेकिन भारत रत्न कांशीराम ने बामसेफ और बहुजन समाज पार्टी के गठन के बाद सामाजिक समीकरणों का नया दौर शुरू कर कई कुर्मी नेताओं को जोड़ा।
बाद में डॉ. सोनेलाल पटेल ने अपना दल की स्थापना की, जो आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) का एक प्रमुख घटक दल है और पिछली तीन सरकारों से सत्ता में भागीदार है।सोनेलाल पटेल की असमय मृत्य के बाद उनके लिगेसी पर बेटियों अनुप्रिया और पल्लवी पटेल के बीच राजनीतिक लड़ाई शुरू है। इसी बीच 2024 के आम चुनाव में सपा ने इसमें सेंधमारी कर बनारस के आसपास की कई सीट पर इस वोट बैंक में सेंधमारी की ।
इसी क्षेत्र से सपा के सुरेंद्र पटेल की पटेल वोटरों में अच्छी खासी पकड़ है।