तनाव और विवाद के बीच तमिलनाडु के मदुरै स्थित थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम उत्सव के मौके पर दीया जलाया गया। सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के पुजारियों की एक छोटी टीम ने यह दीया उच्छिपिल्लैयार मंदिर के ऊपर पारंपरिक जगह पर जलाया। दीपाथून नाम के पत्थर के खंभे पर दीया नहीं जलाया गया, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इसके लिए इजाजत दी थी।
यह घटना सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर के आदेश के कुछ दिन बाद हुई। कोर्ट ने आदेश में कहा था कि थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर दीपाथून पर पारंपरिक तरीके से तेल का दीया जलाया जा सकता है। इसके बावजूद मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने दीपाथून के बजाय उच्छिपिल्लैयार मंदिर के ऊपर दीया जलाने का फैसला किया।इस फैसेले के बाद बवाल मच गया है।
कई जगहों से हाथापाई की खबर भी सामने आई है, और हिंदू संगठन विरोध-प्रदर्शन करने लगे हैं। दरअसल, समारोह शुरू होने से पहले ही माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पहाड़ी के रास्ते के एंट्री गेट पर हिंदू संगठनों के सदस्य और भक्त इकट्ठा हो गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए दीपाथून पर ही दीया जलाया जाए।
पुलिस ने स्थिति बिगड़ने की आशंका जताते हुए कई लोगों को जबरदस्ती हिरासत में ले लिया। इस दौरान हाथापाई होने की बात भी सामने आई। हालांकि समय रहते पुलिस ने सब संभाल लिया। पुलिस ने लगाई थी कई तरह की पाबंदियांबता दें कि समारोह से पहले ही पुलिस ने कई पाबंदियां लगा दी थीं। इन पाबंदियों के चलते तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों से आने वाले कई नेताओं और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया।
समारोह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। पुलिस की भारी तैनाती थी और पहाड़ी पर जाने वाले लोगों की जांच की जा रही थी।बाद में मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार, जिला कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और मंदिर अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया।
कोर्ट ने साफ कहा कि पहाड़ी की चोटी पर दीपाथून पर पारंपरिक तरीके से दीया जलाने की इजाजत दी जाए। साथ ही कोर्ट ने थिरुपरनकुंद्रम में रोक के आदेशों के तहत गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा करने का भी आदेश दिया था।लंबे समय से चल रहा विवाददरअसल, यह पूरा विवाद लंबे समय से चल रहा है।
हिंदू समूह और भक्तों की मांग है कि हर साल कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान दीपाथून पर ही पारंपरिक तेल का दीया जलाया जाए। दीपाथून थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में एक पुराना पत्थर का खंभा है, जिसे हिंदू पक्ष पारंपरिक जगह मानता है।बता दें कि थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कई धार्मिक स्थल हैं। पहाड़ी की तलहटी में सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर है।
पहाड़ी पर एक <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/astrology/god-shiva data-vars-anchor-text=शिव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिव मंदिर भी स्थित है। पहाड़ी की चोटी के पास एक दरगाह है। यही कारण है कि दीपाथून पर दीया जलाने को लेकर अलग-अलग पक्षों के बीच मतभेद लंबे समय से चल रहे हैं।
हिंदू संगठनों का कहना है कि दीपाथून पर दीया जलाना उनकी पुरानी परंपरा है, जबकि प्रशासन और कुछ अन्य पक्ष सुरक्षा और अन्य कारणों का हवाला देते रहे हैं।