केनबरा: प्रतिष्ठित लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत ने तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। भारत ने रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर मजबूती से कब्जा बनाए रखा है। साल 2026 में इंडेक्स में भारत के पावर स्कोर में सुधार हुआ है और यह बढ़कर 40.5 पहुंच गया है।

लिस्ट में अमेरिका और चीन पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन दोनों के बीच का अंतर और कम हो गया है। चीन अब अमेरिका के और करीब पहुंच गया है।जापान और रूस से आगे भारतऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट ने हाल ही में साल 2026 के लिए अपना सालाना एशिया पावर इंडेक्स जारी किया है। रैंकिंग में भारत पिछली बार की तरह ही तीसरे नंबर पर बना हुआ है, लेकिन इसके पावर स्कोर में 0.5 अंकों का सुधार हुआ है।

भारत का पावर स्कोर साल 2025 के 40 के मुकाबले 40.5 पहुंच गया है। लिस्ट में जापान और रूस भारत से पीछे हैं।एशिया में भारत का बढ़ा प्रभावरैंकिंग में भारत की आर्थिक क्षमता में गिरावट की बात कही गई है, लेकिन भारत का क्षेत्र में प्रभाव बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि "2026 में भले ही अर्थव्यवस्था और कूटनीति के मोर्च पर मिले-जुले परिणाम रहे हों, लेकिन एशिया में भारत का प्रभाव बढ़ा है।"पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेताभारत की कूटनीति को बेहद ही सफल माना गया है और इस मामले में नई दिल्ली को 70.3 अंक मिले हैं।

पीएम मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व के मूल्यांकन में काफी सुधार हुआ है। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी तीन स्थान की छलांग लगाई है और क्षेत्र के दूसरे सबसे प्रभावी नेता बन गए हैं। केवल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ही उनसे आगे हैं।भारत को किस फील्ड में कितने अंक? क्षेत्र स्कोर कूटनीतिक प्रभाव 70.3 रक्षा नेटवर्क 18.6 सांस्कृतिक प्रभाव 43.8 फ्यूचर रिसोर्सेज 56.2 अमेरिका के करीब पहुंचा चीनएशिया पावर इंडेक्स में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ टॉप पर है, जबकि चीन 73.6 पावर स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है।

साल 2025 में अमेरिका का पावर स्कोर 80.4 और चीन का 73.7 था। इस तरह अमेरिका के बीच अंतर में कमी आई है। अमेरिका और चीन के बीच अब केवल 5.3 अंकों का अंतर है। 2018 में इंडेक्स शुरू होने के बाद यह सबसे कम है।लोवी इंस्टीट्यूट के पावर इंडेक्स में जापान 38.6 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं। रूस का पावर स्कोर 32.2 है और यह पांचवें स्थान पर है।भारत और चीन के बीच अंतरलिस्ट में भारत, चीन के ठीक पीछे है लेकिन दोनों के बीच बड़ा अंतर है।

चीन की कुल ताकत भारत की तुलना में 80 प्रतिशत ज्यादा बताई गई है। 2026 के एशिया पावर इंडेक्स में 27 देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके लिए ताकत के 8 पैमानों का आकलन किया गया है।