हर माता-पिता अपने बच्चे की भलाई चाहते हैं। इसी कोशिश में वे उसे बार-बार टोकते हैं, ताकि उसमें अच्छी आदतें विकसित कर सकें और उसे एक बेहतर इंसान बना सकें। लेकिन कई बार इस प्रयास में वे बच्चों को इतना ज्यादा कंट्रोल करने लगते हैं कि बच्चे इससे परेशान हो जाते हैं और अपनी नाराजगी जाहिर करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ एक फिल्म के सीन में भी देखने को मिला, जिसे चाइल्ड साइकेट्रिस्ट डॉक्टर गायत्री राठौड़ ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

इस सीन में पिता के बार-बार निर्देश देने से परेशान बेटा गुस्से में कहता है कि वह उनका बेटा है, कोई जवान नहीं, जो हर बात पर उनके ऑर्डर फॉलो करता रहे। इस सीन के जरिए एक्सपर्ट समझाती हैं कि माता-पिता को अपनी इस आदत में बदलाव क्यों करना चाहिए और बच्चों को हर वक्त कंट्रोल करने के बजाय उन्हें अपनी पसंद और फैसले जाहिर करने की आजादी क्यों देनी चाहिए।'कोई जवान नहीं हूं, जो यस सर करके आपके ऑर्डर फॉलो करूं' चाइल्ड साइकेट्रिस्ट डॉक्टर गायत्री राठौड़ के सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है।

इसमें एक मूवी की क्लिप दिखाई गई है, जिसमें एक शख्स कहता है, ‘मैं पोस्टपोन नहीं कर सकता, क्योंकि मैं आपका बेटा हूं, कोई जवान नहीं हूं, जो यस-यस सर करके आपके सारे ऑर्डर फॉलो करूं।’ इस पर उसके पिता पूछते हैं कि क्या वह उसे ऑर्डर दे रहे हैं? इस पर बेटा कहता है, ‘और नहीं तो क्या! ऐसे चलो, ऐसा चम्मच पकड़ा करो, ऐसे तनकर बैठो और ऐसे समय पर सोया करो।’बच्‍चे की बात सुनें और समझें मूवी की यह क्लिप दिखाने के बाद एक्सपर्ट कहती हैं कि इसमें इंडियन पेरेंट्स के लिए एक बहुत अहम मैसेज है।

अक्सर माता-पिता बच्चों को इतने ज्यादा निर्देश देते हैं कि उन्हें लगने लगता है कि उनकी अपनी पसंद या फैसलों की कोई अहमियत ही नहीं है। इसील‍िए, पेरेंट्स, जब आपका बच्चा आपसे सहमत न हो, तो हर बार उससे अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें। उम्र और समझ के अनुसार फैसले लेने का मौका दें ​पहले बच्‍चे की बात सुनें और समझने की कोशिश करें कि वह क्या चाहता है।

इसके बाद उसे बताएं कि आप क्या चाहते हैं और आपकी बात के पीछे क्या वजह है। उसके नजरिए को भी समझने की कोशिश करें। हर बात पर कंट्रोल करने के बजाय बच्चे को उसकी उम्र और समझ के अनुसार फैसले लेने का मौका दें।<strong>यहां देखें पूरा वीड‍ियो </strong> ​ View this post on Instagram A post shared by Dr. Gaayatri Rathod (@psychiatrist.mom) ​पेरेंट्स से बदतमीजी न करें बच्‍चे वहीं, बच्चों को भी यह समझना चाहिए कि माता-पिता से असहमति जताने का मतलब उनसे बदतमीजी करना नहीं है।

बच्‍चे अपनी बात रखने का सही तरीका भी उतना ही जरूरी है। ध्यान रखें कि पेरेंट्स का काम बच्चे की हर पसंद और फैसला तय करना नहीं है, बल्कि उसे इतना सक्षम बनाना है कि वह खुद सोच सके और अपने फैसले ले सके और जरूरत पड़ने पर माता-पिता से गाइडेंस मांग सके।