अंकारा: तुर्की दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने आधिकारिक तौर पर अपनी सेना में बिना पायलट वाला किलर जेट शामिल किया है। तुर्की ने अपनी सेना में बायरकतार किजिलेल्मा (Bayraktar Kızılelma) ड्रोन को अपनी सेना में शामिल करने की बात कही है। ड्रोन बनाने वाली तुर्की की कंपनी 'बायकर' ने 19 दिसंबर को जारी एक बयान में कहा है कि उसने देश की सेना को तीन जेट से ऑपरेट होने वाले और रडार की पकड़ में नहीं आने वाला 'किजिलेल्मा' जेट सौंप दिया है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये भविष्य के हवाई युद्ध की एक नई शुरूआत है।बायरकतार का किजिलेल्मा किलर जेट क्या है? ये एक बिना पायलट के उड़ान भरने वाला फाइटर जेट है जिसमें स्टील्थ क्षमता है। इसमें ड्रोन का नहीं बल्कि एक फाइटर जेट का इंजन लगा है इसलिए इसकी मैक्सिमम स्पीड 0.9 मैक तक है। बायकर कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है कि इस ड्रोन की लंबाई साढ़े 14 मीटर है और इसका विंकस्पैन 10 मीटर का है।
इसका मैक्सिमम टेकऑफ वजन 8500 किलो और इसकी पेलोड क्षमता 1500 किलोग्राम है। इसकी स्पीड 0.6 से अधिकतम 0.9 मैक बताई गई है। इसकी ऑपरेशनल रेंज 25 हजार फीट और सर्विस सिलिंग 40 हजार फीट है। इसका लड़ाकू रेंज 500 नॉटिकल माइल है और ये करीब तीन घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है। इसें एसेल्सन के मुराद AESA रडार को लगाया गया है।
इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल टारगेटिंग और IR सर्च-एंड-ट्रैक सिस्टम लगा है। ये ऑटोमेटिक टेकऑफ कर सकता है, इसमें क्रूज क्षमता है और ये फाइटर जेट्स के साथ लॉयल विंगमैन की तरह भी काम कर सकता है। किजिलेल्मा अपने साथ इंटरनल और बाहरी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के साथ उड़ान भर सकता है। तुर्की अपनी गोकडोगन और बोज़डोगन क्रूज मिसाइलों को इसमें इंटीग्रेट करेगा।
इसके अलावा ये गाइडेड बम से भी हमला कर सकता है।इस मानवरहित विमान को वायकर ने बनाया है जो एडवांस ड्रोन बनाने के लिए प्रसिद्ध है। इसने बायकतार टीबी-2, टीबी-3, अकिन्सी और अंका जैसे ड्रोन बनाए हैं। मतलब जो ड्रोन अभी दुनियाभर में ऑपरेट किए जाते हैं उनसे बम गिराए जाते हैं या फिर वो ड्रोन आत्मघाती होते हैं।
ये ड्रोन के विपरीत हवा से हवा में मार करने वाली क्रूज मिसाइलें दाग सकता है, हवा से जमीन पर हमले कर सकता है, खुफिया जानकारी जुटा सकता है, टोही अभियान को अंजाम दे सकता है और पायलट वाले फाइटर जेट्स के साथ लॉयल विंगमैन की तरह काम कर सकता है।बायकर कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म को AI, ऑनबोर्ड सेंसर, रडार सिस्टम, ऑटोनॉमस फ्लाइट कंट्रोल से इंटीग्रेट किया है।
इसीलिए ये एक एडवांस ड्रोन नहीं है बल्कि ये पूरी तरह से फाइटर जेट है जिसमें पायलट नहीं होगा। यानि ये ऐसे माहौल में ऑपरेट हो सकता है जहां महंगे फाइटर जेट और पायलट के लिए जाना खतरनाक हो सकता है।क्या पाकिस्तान इसे खरीद सकता है?इंडोनेशिया पहले ही 12 किजिलेल्मा किलर जेट का ऑर्डर दे चुका है और बहुत संभावना है कि 2028 से इंडोनेशिया को डिलीवरी शुरू हो जाएगी।
इसलिए पाकिस्तान के इस बिना पायलट वाले फाइटर जेट खरीदने की संभावना काफी ज्यादा है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान या ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है। लेकिन दोनों देशों के बीच जिस तरह के मजबूत संबंध हैं उसे देखते हुए इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।पाकिस्तान पहले से ही बायकतार टीबी-2 और अकिंसी ड्रोन ऑपरेट कर रहा है और तुर्की ने इस बिना पायलट वाले फाइटर जेट को निर्यात के लिए खोल दिया है।
हालांकि पाकिस्तान को अगर एक दिक्कत हो सकती है तो वो है इसमें लगने वाला इंजन। तुर्की ने इस फाइटर जेट में यूक्रेनी इंजन AI-25TLT लगाया है इसीलिए इसे बेचने से पहले यूक्रेन की इजाजत लेना जरूरी है। इसके अलावा पाकिस्तान के साथ एक दिक्कत बजट की भी हो सकती है। पाकिस्तान ने हाल ही में तुर्की की ही एक कंपनी से एक लाख FPV और कामिकाजे ड्रोन के लिए समझौता किया है इसलिए पाकिस्तान की प्राथमिकताएं थोड़ी अलग लग रही हैं।