शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के लिए पाकिस्तान के क्लाइमेट मिनिस्टर मुसादिक मलिक इन दिनों भारत में आए हैं। यह किसी भी पाकिस्तानी मंत्री की तीन सालों में पहली भारत यात्रा है। दिल्ली आए पाकिस्तानी मंत्री ने आगरा में स्थित ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह देखने की मांग कर दी। एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम 20-22 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।एनडीटीवी ने सू्त्रों के हवाले से बताया है कि भारत आए पाकिस्तानी मंत्री ने ताजमहल समेत कई जगह जाने का प्लान बनाया था, लेकिन सरकार की ओर से इनकार कर दिया गया।

भारत सरकार ने साफ कर दिया कि सिर्फ एससीओ से जुड़ी मीटिंग वाली जगह ही जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, मलिक आगरा के ताजमहल और दिल्ली में स्थित निजामुद्दीन दरगाह जाना चाहते थे।सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मंत्री को यह स्पष्ट बता दिया गया कि वह सिर्फ इस दौरे में एससीओ इवेंट वाली जगहों को ही अटेंड कर सकते हैं, किसी दूसरी जगह पर नहीं जा सकते।

बता दें कि पिछले साल भारत पाकिस्तान के बीच हुए <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/operation-sindoor data-vars-anchor-text=ऑपरेशन सिंदूर data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की यात्रा करने वाले मलिक पहले पाकिस्तानी मंत्री हैं।

उनसे पहले तीन साल पूर्व बिलावल भुट्टो ने एससीओ मीटिंग में हिस्सा लिया था। तबसे अब तक भारत में कोई भी पाकिस्तानी मंत्री नहीं आया है। दशकों से भारत और पाकिस्तान के संबंध खराब हैं, लेकिन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ये तनाव चरम पर पहुंच गया था।मलिक पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं और 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यता संवाद मंच में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि मलिक को भारत के संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने आमंत्रित किया है। बयान में कहा गया, ''डॉ. मलिक सभ्यताओं के बीच संवाद के महत्व पर पाकिस्तान का नजरिया तथा कूटनीति के इस क्षेत्र में पाकिस्तान के योगदान के बारे में अपनी बात रखेंगे।''मलिक ने ही दी थी गीदड़भभकीपिछले साल हुए अप्रैल महीने में पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया था, जिससे पाकिस्तानी मंत्री मलिक बौखला गए थे।

ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने जल संधि के रद्द होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने जून में हुए एक इवेंट में कहा था कि जो कोई भी हमारे पानी को छुएगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे। हालांकि, भारत पर मलिक समेत पाकिस्तान के कई नेताओं की गीदड़भभकी का कोई असर नहीं पड़ा और अब तक जल संधि को रद्द किए हुए है।