उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। सीएम योगी के शाम तक मां के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचने की उम्मीद है ।सावित्री देवी 91 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
सावित्री के परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। आदित्यनाथ, चारों बेटों में दूसरे स्थान पर हैं। योगी आदित्यनाथ को जिस वक्त मां के निधन की खबर मिली, उस समय वह गोरखपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे, उन्हें दिन में दो अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होना था।केंद्रीय गृह मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दुख जताया है।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। माँ का जाना जीवन की वह क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं योगी जी और समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति शांति शांति''इसके अलावा, रक्षा मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/rajnath-singh data-vars-anchor-text=राजनाथ सिंह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां का निधन जीवन के सबसे असहनीय दुखों में से एक है।
उन्होंने योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/keshav-prasad-maurya data-vars-anchor-text=केशव प्रसाद मौर्य data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस खबर को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई तथा उन्हें दुख सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।अखिलेश और मायावती ने भी जताया दुखवहीं, यूपी के पूर्व सीएम <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/akhilesh-yadav data-vars-anchor-text=अखिलेश यादव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अखिलेश यादव ने भी दुख जताया।
उन्होंने कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। इसके अलावा, बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/mayawati data-vars-anchor-text=मायावती data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>मायावती ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया।
मायावती ने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के उनके गांव में निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने परिवार और सभी रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।वहीं, चंद्रशेखर आजादी ने भी यूपी सीएम की मां के निधन पर दुख जताया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की श्रद्धेय माता जी श्रद्धेया सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। मां को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
प्रकृति शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन!