बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि राहुल हमारे देश के हमेशा नीचा करने में लगे हुए हैं। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, 'राहुल गांधी हर वक्त यही बात करते हैं कि हमारा देश खराब स्थिति में है, जबकि हमारा देश इस वक्त एकदम बढ़िया स्थिति में है।
यह बात हम सभी लोग जानते हैं लेकिन राहुल इसे बार-बारे नीचे दिखाने की कोशिश करते हैं। वह मोदी सरकार को हमेशा नीचा करने में लगे रहते हैं तो वैसे ही बात करेंगे। हम यह सब जानते हैं और क्या ही बताया जाए।'दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गुरुवार को बैठक हुई थी।
राहुल गांधी ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि समझौता कर चुके प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकते। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते। समझौता कर चुके प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकते।' बीजेपी नेता इस पोस्ट को लेकर राहुल पर लगातार हमलावर हैं।
राहुल गांधी पर हमलावर हुई बीजेपीभजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका, रूस और चीन की त्रिपक्षीय बैठक भारत की वैश्विक स्थिति तय नहीं करती। उन्होंने ब्रिक्स, क्वाड, एससीओ, जी20 और जी7 जैसे मंचों के माध्यम से प्रतिस्पर्धी शक्तियों के साथ भारत की सक्रिय भागीदारी का हवाला दिया।
अग्रवाल ने कहा कि भारत 2016 में मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR), 2017 में वासेनार व्यवस्था और 2018 में ऑस्ट्रेलिया समूह में शामिल हुआ और 2017 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का पूर्ण सदस्य बना। उन्होंने सवाल उठाया कि जब डॉ. <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/manmohan-singh data-vars-anchor-text=मनमोहन सिंह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से क्यों मिलती थीं और अधिकारिक तौर पर उनका क्या अधिकार था।आशीष ऊषा अग्रवाल ने कहा, 'भारत की वैश्विक स्थिति रणनीतिक स्वायत्तता, राष्ट्रीय हित और संस्थागत मजबूती पर आधारित है, न कि वंशवादी विशेषाधिकार या तस्वीर खिंचवाने के अवसरों पर।
भारत को उपदेश देने से पहले कांग्रेस को अपने रिकॉर्ड पर जवाब देना चाहिए।'कूटनीति की समझ रखने की सलाहबीजेपी के सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने कहा, 'हर अंतरराष्ट्रीय समूह भारत के इर्द-गिर्द नहीं घूमता, राहुल गांधी! कूटनीति की थोड़ी समझ से मदद मिलेगी।' उन्होंने एक्स पर कहा कि एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEK) की स्थापना नवंबर 1989 में हुई थी, जब आपके पिता राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री थे।
यह प्रशांत महासागर के तटवर्ती देशों की अर्थव्यवस्थाओं का मंच है। हिंद महासागर के किनारे विशाल समुद्र तट होने के बावजूद भारत की सीमा प्रशांत महासागर से नहीं लगती। इसलिए एपेक में भारत की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, 'हर समूह का अपना उद्देश्य, उसकी सदस्यता और रणनीतिक प्राथमिकताएं होती हैं।
अंतरराष्ट्रीय कूटनीति इसी तरह काम करती है।'अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'भारत को भू-राजनीति की हमेशा से गहरी समझ रही है लेकिन वैश्विक मामलों में वह हाशिए पर चला गया है। भारत अपने आकार के कारण स्वाभाविक रूप से वैश्विक स्तर पर अपनी बात रखने की क्षमता रखता है और उसे वैश्विक चर्चाओं में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए।
लेकिन सच कहूं तो भारत अब एक गौण भूमिका निभाने वाला देश बन गया है।'