इंदौर के अपने लाइव कंसर्ट को लेकर पंजाबी गायक <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/diljit-dosanjh data-vars-anchor-text=दिलजीत दोसांझ data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>दिलजीत दोसांझ एकबार फिर चर्चा में हैं। दिलजीत ने अपने लाइव कंसर्ट में 'पटियाला पैग' गाना गया जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।
इंदौर के जिला बाल संरक्षण अधिकारी रजनीश सिन्हा ने एक शिकायत के आधार पर शराब और हिंसा को बढ़ावा देने वाले 4 गीत नहीं गाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद दिलजीत दोसांझ ने मंच पर यह गाना गाया। अब अधिकारी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पुराने आदेश का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रहे हैं।इन गीतों पर लगाई थीं पाबंदियांइंदौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) रजनीश सिन्हा ने एक शिकायत पर 6 नवंबर को स्थानीय आयोजन स्थल के प्रबंधक को लेटर जारी करते हुए निर्देश दिए थे कि दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में 'पटियाला पैग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचो फीम' और 'जट्ट फायर करदा' गीत नहीं गाए जाने चाहिए।
शिकायत में कहा गया था कि कथित तौर पर शराब और हिंसा को बढ़ावा देने वाले इन गीतों जैसे 'पटियाला पैग' का छोटे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।इंस्टाग्राम पर डाला वीडियोअब दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्रशंसक का बनाया वीडियो साझा किया है। इसमें वह इंदौर के लाइव कंसर्ट कार्यक्रम में 'पटियाला पैग' गाने की प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं।
इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर इंदौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) रजनीश सिन्हा ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ निवासी डॉ. पंडितराव धारेनावर की शिकायत पर इंदौर के कार्यक्रम में दिलजीत दोसांझ के 4 गानों की प्रस्तुति नहीं करने के बारे में निर्देश जारी किए थे।फैसले की कॉपी मांगीलेकिन अब दिलजीत दोसांझ ने इस कंसर्ट में 'पटियाला पैग' गाना गाकर नए विवाद को जन्म दिया है।
धारेनावर ने अपनी शिकायत में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के एक फैसले का हवाला दिया था।अब इस मामले में मैंने शिकायतकर्ता से कहा है कि वह मुझे हाई कोर्ट के फैसले की कॉपी भेजें। इस फैसले के अध्ययन के बाद ही पता चल सकेगा कि 'लाइव कंसर्ट' जैसे कार्यक्रमों में गायक के किसी खास गाने पर रोक लगाई गई है या नहीं।फैसले का करेंगे अध्ययनडीसीपीओ रजनीश सिन्हा ने कहा कि फैसले के अध्ययन के बाद ही बताया जा सकेगा कि दिलजीत दोसांझ के इंदौर कार्यक्रम में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश की अनदेखी का कोई मामला बनता है या नहीं।
फैसले के अध्ययन के बाद कोई कदम उठाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पंजाब के संबंधित डीसीपीओ को पत्र लिखा जाएगा।यह नहीं गाना… वह नहीं गाना; जताई नाराजगीउल्लेखनीय है कि दिलजीत दोसांझ ने रविवार रात को इंदौर में अपने 'लाइव कंसर्ट' के दौरान कहा था कि तमाम पाबंदियों और धमकियों के बाद भी वह प्रस्तुति देने पहुंचे हैं।
यह भी कहा कि बिना डरे उन्होंने लोगों से किया गया वादा निभाया है। पाबंदियों पर नाराजगी भरे लहजे में दिलजीत ने यह भी कहा था कि यह नहीं गाना.. वह नहीं गाना, यह नहीं कर सकते, वह नहीं कर सकते… दिलजीत ने राहत इंदौरी का एक शेर पढ़ा- हमारे मुंह से जो निकले वही सदाकत है, हमारे मुंह में तुम्हारी जुबान थोड़ी है...
सभी का खून शामिल है यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदोस्तान थोड़ी है।बम की धमकियों को लेकर चर्चा में रहा है इंदौर कंसर्टइंदौर में दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम कई दिनों से चर्चा में रहा है। कार्यक्रम में बम विस्फोट की धमकी को लेकर मेयर कार्यालय, 3 बैंकों और 3 निजी विद्यालयों को ई-मेल भेजे गए थे। हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद इन धमकियों को फेक बताया था।अदालत ने क्या कहा था?गौरतलब है कि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने 22 जुलाई 2019 को पंजाब और हरियाणा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशकों को निर्देश दिया था कि शराब, मादक पदार्थों और हिंसा का महिमामंडन करने वाला कोई भी गाना किसी भी कार्यक्रम में, 'लाइव शो' में भी नहीं बजाया जाना चाहिए।
अदालत का कहना था कि ऐसे गानों का कम उम्र के बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।