मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 9 जुलाई को एक दिन में 37,21,40,925 पौधे लगाकर यूपी ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए राज्य में विशिष्ट वनों की स्थापना की जाएगी।

वन विभाग ने राज्य स्तरीय आयोजनों की तिथियां तय कर दी हैं। यह महाअभियान पूरे वर्षा काल में चलेगा। अलग-अलग जिलों के वन प्रभागों को जिम्मेदारी दी गई है। 18 जुलाई को पीलीभीत से एकलव्य वन की स्थापना के साथ इस विशेष श्रृंखला का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि यह आयोजन उत्सव के रूप में मनाया जाए।

राज्य स्तरीय आयोजन और तिथियां

विशिष्ट वन तिथि आयोजन स्थल
एकलव्य वन 18 जुलाई पीलीभीत
ऑक्सी वन 19 जुलाई बरेली
शक्ति वन 21 जुलाई लखनऊ
त्रिवेणी वन 23 जुलाई प्रयागराज
अटल वन 25 जुलाई आगरा
सहजन भंडारा 26 जुलाई सभी वन प्रभाग
गोपाल वन 27 जुलाई मथुरा
एकता वन 31 जुलाई मेरठ

अन्य प्रमुख कार्यक्रम:
4 अगस्त: पवित्र धारा पौधरोपण (सभी वन प्रभाग)
6-8 अगस्त: औद्योगिक इकाइयों द्वारा पौधरोपण (कानपुर, बरेली, मेरठ)
9 अगस्त (रक्षाबंधन): भाई-बहन पौधरोपण (सभी वन प्रभाग)
15 अगस्त: शौर्य/सिंदूर वन (लखनऊ)
5 सितंबर: एक पेड़ गुरु के नाम (सभी वन प्रभाग)

2025 में भी चलेगा पौधरोपण का अभियान
योगी सरकार का लक्ष्य है कि हर वर्ष वर्षा ऋतु में इस प्रकार के विशिष्ट वनों की स्थापना होती रहे। 2025 में भी इसी मॉडल पर राज्यभर में पौधरोपण किया जाएगा।

वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने बताया कि “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान को इस बार बड़े पैमाने पर उत्सव की तरह मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय आयोजनों के लिए नोडल अधिकारी संबंधित क्षेत्रों के जोनल/मंडलीय मुख्य वन संरक्षक होंगे।