लखनऊ।उत्तर प्रदेश में सोलर एनर्जी को बढ़ावा दे रही योगी सरकार महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से पूरे माह लखनऊ एवं वाराणसी सोलर सिटी में “हर घर सोलर अभियान” आयोजित करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य यूपीनेडा द्वारा सोलर एनर्जी पालिसी-2022 के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 6000 मेगावाट सोलर रूपटॉप संयंत्र के (आवासीय / व्यवसायिक) लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रयास करना है।