सर्दियों में स्किन के खुरदुरे और बिल्कुल ड्राई हो जाने से काफी सारे लोग परेशान हो जाते हैं। स्किन पर ड्राईनेस इतनी बढ़ जाती है कि इरिटेशन होने लगती है। फिर चाहे कितना भी मॉइश्चराइजर लगा लें फिर भी ड्राई ही बनी रहती है। इस बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट अप्रतिम गोयल ने एचटी लाइफस्टाइल को बताया कि इस ड्राईनेस का कारण रोजमर्रा की आदतें होती हैं जो स्किन को सर्दियों में खराब करने लगती है।

सर्दियों में स्किन में खिंचाव, पपड़ी जैसा निकलना, ड्राईनेस, खुरदुरापन काफी कॉमन प्रॉब्लम है और इस समस्या के लिए कई बार डेली हैबिट्स जिम्मेदार होती हैं। स्किन को साफ करने की गलती से लेकर नहाते वक्त गर्म पानी का यूज जैसे कारण होते हैं जो स्किन को बहुत ज्यादा ड्राई और इरिटेटेड बना देते हैं। डर्मेट से जानें कौन से कारण हैं जो सर्दियों में स्किन को ड्राई और इरिटेटेड करते हैं।हॉट शॉवरजब आप गर्म पानी से नहाते हैं तो स्किन पर मौजूद नेचुरल ऑयल हटने लगता है और यहीं ऑयल ही स्किन को मॉइश्चराइज करता है।

इसलिए हमेशा हल्का सा गुनगुना पानी ही नहाने के लिए यूज करें। और नहाने के फौरन बाद जब स्किन पूरी तरह से सूखी ना हो और हल्की पानी से नम रहे तभी उस पर मॉइश्चराइजर लगाएं।स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर ना चुननासर्दियों में स्किन ड्राईनेस का मतलब ये नहीं कि आप कोई सी भी हैवी मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें। ये गलती ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन के लिए नुकसानदेह हो सकती है और उनके ब्रेकआउट्स बढ़ जाते हैं।

हमेशा अपनी स्किन टाइप को देखकर ही मॉइश्चराइजर लगाएं। सेरामाइड्स या ग्लिसरीन ये दो यूजफुल इंग्रीडिएंट्स हैं। वहीं कोहनी, एड़ी इन जगहों के लिए थोड़ी ज्यादा रिच क्रीम का यूज करें।ड्राई स्किन को स्क्रब करनाये गलती तो काफी सारे लोग दोहराते हैं जब स्किन ड्राई होकर उधड़ने लगती है तो अक्सर स्क्रब कर लेते हैं और सोचते हैं कि ये डेड स्किन निकल जाएगी।

लेकिन बहुत ज्यादा स्क्रब करने, फेशवॉश यूज करने और एक्टिव सीरम ज्यादा लगाने से सेंसेटिव स्किन का बैरियर टूट जाता है। जिससे स्किन उधड़ने लगती है। अगर स्किन ड्राई होकर निकल रही है तो सिंपल रूटीन ही फॉलो करें और दूसरे प्रोडक्ट स्किन केयर में यूज ना करने लगें।सनस्क्रीन विंटर में भूल जानासर्दियां हैं तो सनस्क्रीन लगाना अक्सर लोग बंद कर देते हैं।

लेकिन ऐसा नहीं करना है और एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा की सनस्क्रीन ही यूज करनी है।हाथों और लिप्स की देखभालचेहरे के साथ ही हाथों और लिप्स की देखभाल भी जरूरी है। लगातार हैंड वॉश करने और फिर मॉइश्चराइजर ना लगाने से कई बार स्किन पर कट्स बन जाते हैं जो दर्द होते हैं। वहीं अगर आपकी आदत होंठ को बार-बार चाटने की है तो इससे होंठ ज्यादा फटते हैं और जल्दी ठीक नहीं होते हैं।एक्जिमा-सोरायसिस में करें अंतरलेकिन स्किन अगर ज्यादा ड्राई होकर उधड़ रही, रेडनेस है, क्रैक हो गई है और ज्यादा रैशेज हो रहे तो ये एक्जिमा या सोरायसिस की दिक्कत हो सकती है क्योंकि सर्दियों में ये समस्याएं भी ज्यादा तेजी से उभरती हैं।

ऐसे में फौरन डर्मेटोलॉजिस्ट से संपंर्क करें।