भुवनेश्वर: ओडिशा के 'कोटिया' इलाके में आंध्र प्रदेश ने पंचायत चुनाव की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश की इस घोषणा के बाद एक बार फिर दोनों राज्यों का सीमा विवाद सुर्खियों में आ गया है। ओडिशा में अभी बीजेपी की सरकार है। वहीं, आंध्रप्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की सरकार है। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी (TDP) एनडीए का हिस्सा है।
ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने डबल इंजन की सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कोटिया ओडिशा का अभिन्न अंग है।नवीन पटनायक ने लिखा लेटरनवीन पटनायक ने ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी को लेटर लिखा है। नवीन पटनायक ने कोटिया को ओडिशा का अविभाज्य अंग बताया है। उन्होंने कहा 'कोटिया' में आंध्रप्रदेश द्वारा चुनाव घोषणा करना अत्यंत चिंताजनक घटना है।
मुख्यमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान हमने अपने राज्य की भौगोलिक अखंडता की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। बीजेपी नेताओं ने अतीत में बार-बार कहा है कि कोटिया ओडिशा का हिस्सा है और उन्होंने “आंध्र फेरियाओ” का नारा भी दिया था।2024 चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी चुनावी घोषणा-पत्र में वादा किया था कि डबल इंजन सरकार कोटिया समस्या का स्थायी समाधान करेगी, ओडिशा की भौगोलिक अखंडता को सुरक्षित रखेगी और ओडिया स्वाभिमान की पुनर्स्थापना करेगी।
इन वादों का क्या हुआ? ओडिशा में तथाकथित डबल इंजन सरकार होने के बावजूद आंध्रप्रदेश द्वारा 'कोटिया' में चुनाव घोषणा करना अत्यंत चिंताजनक है। 'कोटिया' ओडिशा का है, यह बीजेपी द्वारा दिया गया आश्वासन का क्या हुआ?ओडिशा सरकार के खमोशी की वजह क्यापटनायक ने कहा- इस घटना को और भी चिंताजनक बनाने वाली बात यह है कि आंध्रप्रदेश में शासन करने वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), केंद्र में बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की संख्या बहुमत बनाए रखने के लिए एक प्रमुख सहयोगी दल है।
राजनीतिक निर्भरता क्या ओडिशा बीजेपी सरकार की खामोशी और ओडिशा के हित व भौगोलिक अखंडता के साथ समझौता करने की मानसिकता के पीछे का कारण है? राज्य सरकार को कड़े कदम उठाने के साथ ही ओडिशा की भौगोलिक अखंडता की सुरक्षा और कोटिया पर इसके संप्रभुता को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए।क्या है मामलाकोटिया कई गांवों का समूह है।
जिस कारण से इसे कोटिया ग्राम समूह के नाम से भी जाना जाता है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित कोटिया ग्राम समूह पर दोनों राज्य अपना-अपना दावा करते हैं। यह इलाका ओडिशा के कोरापुट जिले में आता है। आंध्र प्रदेश समय-समय पर यहां अपने चुनाव और प्रशासनिक दखल का प्रयास करता रहा है। लंबे समय से दोनों राज्यों के बीच विवादित क्षेत्र बना हुआ है।