अक्सर न्यू मदर्स शिकायत करती हैं कि तमाम कोशिशों के बावजूद उनका वजन कम नहीं हो रहा है। वे वेट कंट्रोल करने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करती हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता। मदर्स की इसी समस्या पर एक मां ने अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे की वजह क्या है और दूसरी मदर्स को इससे बचने के लिए एक खास सलाह भी दी है।
आइए, जानते है इस मां ने क्या बताया।मॉम्स के वेट लॉस में सबसे बड़ा इश्यू क्या है ? सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में यमा रंजन का कहना है कि मॉम्स के वेट लॉस में सबसे बड़ा इश्यू क्या होता है, मालूम है? उनके बच्चों का बचा हुआ खाना। आजकल हम लोग इतने प्यार से और सोच-समझकर बच्चों के लिए मील प्लान करते हैं।
हजार तरह की चीजें डलवाते हैं, जिनमें सभी तरह के न्यूट्रिशन शामिल होते हैं। ऐसे में यही लगता है कि इतना सारा खाना, जो संभवतः ऑर्गेनिक है, उसे कैसे फेंक दें। हम लोग डस्टबिन नहीं है अब ऐसे में फेंकने के बजाय हम उसे अपने मुंह में डाल लेते हैं, क्योंकि हमें सिखाया गया है कि खाना बर्बाद नहीं करना चाहिए।
यहां अपनी मम्मी की बात याद आती है, जो कहा करती थीं कि हम लोग डस्टबिन नहीं हैं। हमें खुद को इस तरह ट्रीट नहीं करना चाहिए कि जो खाना वहां नहीं फेंक पा रहे हैं, उसे अपने मुंह में डाल लें।बच्चा खाना वेस्ट करेगा हालांकि, यह कहना आसान नहीं है। अभी मैं खुद भी बेटी का बचा हुआ उपमा खाकर आई हूं, लेकिन फिर भी मैं यह बात कहना चाहती हूं कि इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।
या फिर आप ऐसा कर सकती हैं कि इस खाने से अपने खाने को रिप्लेस कर लें। तब बात समझ आती है। बच्चा खाना वेस्ट करेगा, इसके लिए तैयार रहिए।<strong>यहां देखें पूरा वीडियो </strong> View this post on Instagram A post shared by Yama Ranjan (@maaterofchoice) मदर्स होती हैं ओवरइंटिंग की शिकार यमा रंजन भले ही डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट नहीं हैं, लेकिन उन्होंने मदर्स की एक ऐसी आदत के बारे में बताया है, जो अनजाने में उनके ओवरईटिंग की वजह बन सकती है।
दरअसल, इस आदत के कारण वे जरूरत से ज्यादा खाना खा लेती हैं, जिसका असर उनके वजन पर भी पड़ सकता है। यही वजह है कि वजन घटाने की कोशिशों में भी उन्हें मुश्किल हो सकती है।सेहत को न करें इग्नोर इस बारे में जानकारी देते हुए शिवानी Kandwal , क्लीनिकल डायटीशियन, डायबिटीज एजुकेटर और NLP प्रैक्टिशनर, न्यूट्रीवाइब्स वेलनेस क्लिनिक के अनुसार, कई मदर्स की यह आदत होती है कि खाना बर्बाद न हो इससे बचाने के लिए बच्चों का बचा हुआ खाना खुद खा लेती हैं।
ऐसा करना भले ही नुकसानदेह न लगे, लेकिन रोज- रोज ऐसा करने से जरूरत से ज्यादा खाना खाया जा सकता है और धीरे-धीरे वजन बढ़ सकता है।सबसे बड़ी चिंता माइंडलेस ईटिंग की है। कई बार मदर्स अपना खाना खाने के बाद बच्चों की प्लेट में बचा हुआ खाना भी खाती हैं, जबकि उन्हें भूख नहीं होती। इस तरह वे अनजाने में अतिरिक्त कैलोरी ले लेती हैं और उन्हें इसका एहसास भी नहीं होता।उदाहरण के लिए, पराठे, चावल, बिस्कुट या ज्यादा कैलोरी वाली दूसरी चीजों के कुछ बचे हुए टुकड़े भी दिनभर की कैलोरी बढ़ा सकते हैं।
लगातार जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने से वजन बढ़ सकता है।इसके अलावा, पेट भरने के बाद भी खाते रहने से शरीर के भूख और पेट भरने के संकेतों को समझना मुश्किल हो सकता है। याद रखें, खाने की बर्बादी रोकना जरूरी है, लेकिन इसके लिए अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।