पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों एक नया सियासी समीकरण आकार ले रहा है। कभी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) का मजबूत गढ़ माने जाने वाले ग्रामीण इलाकों में अब नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) तेजी से अपनी पकड़ बना रही है। इस पार्टी के पास पहले से ही सायोनी घोष, सुदीप बंद्योपाध्याय, शताब्दी रॉय और यूसुफ पठान जैसे चर्चित नेता जुड़ चुके हैं।

तृणमूल के 20 बागी सांसदों के NCPI में शामिल होने के बाद अब पंचायत स्तर पर भी पार्टी का विस्तार हो रहा है। उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक कई पंचायत प्रतिनिधियों के पाला बदलने से ममता बनर्जी के सामने संगठनात्मक चुनौती खड़ी हो गई है। इस घटनाक्रम ने जहां TMC के ग्रामीण आधार पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं BJP की राजनीतिक रणनीति को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है।

पार्टी ने उत्तर बंगाल के इस्लामपुर और गोलपोखर से लेकर दक्षिण बंगाल के मिनाखां और संदेशखाली तक तृणमूल के कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपने पाले में कर लिया है।इस बदलाव की सबसे अहम बात यह है कि NCPI कोई पुरानी या बंगाल में मजबूत संगठनात्मक आधार वाली पार्टी नहीं है। इसके बावजूद पंचायतों में लगातार हो रहे दलबदल ने उसे राज्य की राजनीति में चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

इस घटनाक्रम ने जहां ममता बनर्जी के सामने अपने पुराने संगठनात्मक आधार को बचाने की चुनौती खड़ी कर दी है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी दलों के जरिए राजनीतिक विस्तार की रणनीति पर भी सवाल उठने लगे हैं।कई पंचायतों और पंचायत समितियों पर किया कब्जाएनसीपीआई केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है।

यह ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के जमीनी नेटवर्क में तेजी से पैठ बना रही है। इसका संकेत उत्तर बंगाल के इस्लामपुर और गोलपोखर से लेकर दक्षिण के मीनाखान और संदेशखलि तक, कई पंचायतों और पंचायत समितियों के चुनाव में उसके नियंत्रण से मिलता है।एनसीपीआई का यह उत्थान चौंकाने वाला है। हाल तक पश्चिम बंगाल में न के बराबर संगठनात्मक उपस्थिति रखने वाला एक संगठन तृणमूल कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में हार के बाद मची राजनीतिक उथल-पुथल का सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है।

इसने बड़ी संख्या में चुने हुए प्रतिनिधियों को अपनी ओर आकर्षित किया है और कई ग्रामीण निकायों में सत्ता का संतुलन बदल दिया है।भाजपा की क्या रणनीति है?इस विस्तार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की व्यापक राजनीतिक रणनीति भी समीक्षा के दायरे में आ गई है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) अपना एक स्वतंत्र संगठनात्मक आधार बना रही है, या फिर यह तृणमूल के उन बागी नेताओं के लिए एक पड़ाव का काम कर रही है जो सीधे भाजपा में शामिल हुए बिना, भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में जाना चाहते हैं।एनसीपीआई का यह विस्तार तृणमूल की चुनावी हार और उसके बाद पार्टी के संसदीय खेमे में हुई टूट के बाद हुआ है।

तृणमूल कांग्रेस के 27 लोकसभा सदस्यों में से 20 सदस्य अलग होकर एनसीपीआई में शामिल हो गए, साथ ही उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को अपना समर्थन देने की घोषणा की।एनसीपीआई के प्रवक्ता अनुराग सिंह ने कहा कि पार्टी पूरे राज्य में अपनी संगठनात्मक उपस्थिति बढ़ा रही है और उसे उम्मीद है कि वह और अधिक स्थानीय निकायों पर नियंत्रण हासिल कर लेगी।

उन्होंने कहा, ''हम बंगाल में कई जगहों पर, पंचायतों सहित, बोर्ड बनाने में सफल रहे हैं। आने वाले दिनों में हम और भी बोर्ड बनाएंगे।''भाजपा ने कई राजनीतिक समूहों को मैदान में उताराममता नीत तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पार्टी को निशाना बनाने के लिए कई राजनीतिक समूहों को मैदान में उतारा है। हालांकि, भाजपा का कहना है कि तृणमूल सदस्य एनसीपीआई में शामिल हों या कहीं और जाएं, यह उनका अपना फैसला है।

तृणमूल कांग्रेस में संसदीय स्तर पर हुई टूट का विस्तार अब जमीनी स्तर पर होता नजर आ रहा है। उन इलाकों में भी एनसीपीआई को अच्छी बढ़त मिल रही है, जहां तृणमूल ने अपना मजबूत संगठनात्मक आधार बना रखा था।तृणमूल की बशीरहाट संसदीय क्षेत्र इकाई में सबसे बड़ी बगावत देखने को मिली, जहां एनसीपीआई का दावा है कि उसने तृणमूल से 13 ग्राम पंचायतों और दो पंचायत समितियों का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।

एनसीपीआई के मुताबिक मीनाखान में, तृणमूल के नियंत्रण वाली पंचायत समिति के 23 सदस्यों में से उपाध्यक्ष सहित 13 सदस्य अब उससे जुड़ गए हैं। पड़ोसी कुल्टी ग्राम पंचायत में, उप-प्रधान सहित 20 में से 13 सदस्यों ने भी एनसीपीआई का दामन थाम लिया है।संदेशखलि में भी बदलावलोकसभा चुनाव-2024 में सबसे अधिक चर्चा में आए संदेशखलि में भी व्यापक संगठनात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।

तृणमूल से एनसीपीआई में शामिल होने की घटना कोलकाता के कासबा में भी देखने को मिली। उत्तर बंगाल में भी ममता नीत तृणमूल में बगावत देखने को मिली। उत्तर दिनाजपुर जिले की गोलपोखर-द्वितीय पंचायत समिति में, अध्यक्ष समेत 16 सदस्य एनसीपीआई में शामिल हो गए हैं।इन घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल ने एनसीपीआई को भाजपा के मोहरे के तौर पर काम करने का आरोप लगाया।

ममता नीत गुट का कहना है कि भाजपा, राजग के इस सहयोगी दल का इस्तेमाल नेताओं को पार्टी से तोड़ने और सत्तारूढ़ दल के जमीनी नेटवर्क को कमजोर करने के लिए कर रही है।भाजपा अपनी बी-टीम और सी-टीम ला रही है- कुणाल घोषतृणमूल कांग्रेस विधायक कुणाल घोष ने कहा, '' भाजपा अपनी बी-टीम और सी-टीम ला रही है। जो 20 लोग (पाला बदलने वाले सांसद) दिल्ली गए हैं, वे भाजपा के एजेंट हैं।

यहां से जो लोग दल बदलकर गए हैं, वे भी भाजपा के एजेंट ही हैं। उन्होंने केवल तृणमूल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि दूसरी पार्टियों में भी लोगों को दल बदलने के लिए उकसाने की कोशिश की है।''मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) केंद्रीय समिति के सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने भी आरोप लगाया कि एनसीपीआई का सामने आना, बंगाल में भाजपा के विस्तार को आसान बनाने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है।

उन्होंने तृणमूल के गठन का उदाहरण देते हुए दावा किया कि यह पार्टी खुद कभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्थन से अस्तित्व में आई थी, ताकि राज्य में भाजपा के राजनीतिक हितों को साधा जा सके।केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा, ''हम अपनी पार्टी में अवांछित तत्वों को शामिल करने के पक्ष में नहीं हैं।

लेकिन, देश के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए, कुछ समझौते करने पड़ते हैं। तृणमूल सदस्य एनसीपीआई में शामिल हों या कहीं और जाएं, यह उनका अपना फैसला है।''पंचायतों में कैसे बदल रहा है सत्ता का गणित?ताजा घटनाक्रम में सबसे बड़ा असर उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट संसदीय क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। NCPI का दावा है कि उसने तृणमूल के कब्जे वाली 13 ग्राम पंचायतों और दो पंचायत समितियों में अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

इस इलाके में संदेशखाली और मिनाखां जैसे क्षेत्र शामिल हैं, जहां पिछले कुछ वर्षों में बंगाल की राजनीति के कई बड़े घटनाक्रम देखने को मिले हैं।मिनाखां पंचायत समिति में 23 सदस्यों में से 13 ने तृणमूल छोड़कर NCPI का दामन थाम लिया। इनमें समिति के उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। इसके बाद तत्कालीन अध्यक्ष सैफुद्दीन मोल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया और उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

इसी तरह मिनाखां की कुल्टी ग्राम पंचायत के 20 सदस्यों में से 13 सदस्य भी NCPI में शामिल हो गए।संदेशखाली में भी तृणमूल को बड़ा नुकसान हुआ है। संदेशखाली-II पंचायत समिति के 24 सदस्यों में से 17 ने NCPI का रुख किया। वहीं संदेशखाली-I के नजात-II ग्राम पंचायत में 26 में से 19 सदस्य पार्टी छोड़कर चले गए। इसके अतिरिक्त संदेशखाली, बेरमजूर, दुर्गामंडप और कराकाटी ग्राम पंचायतों में भी बड़े पैमाने पर दलबदल हुआ है।इन घटनाओं से स्पष्ट है कि NCPI का विस्तार केवल कुछ बड़े नेताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी स्थानीय निकायों में प्रतिनिधियों के समर्थन के जरिए अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रही है।आखिर NCPI कौन है, जो अचानक चर्चा में आ गई?इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम का सबसे दिलचस्प पहलू NCPI का इतिहास है।

नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (Nationalist Citizens Party of India) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में स्थित एक छोटी राजनीतिक पार्टी है। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में इसे पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में दर्ज किया गया है।इसका चुनाव चिह्न सात किरणों वाली कलम की निब है। पार्टी ने 2023 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के दौरान सीमित स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

उस चुनाव में पार्टी के दो उम्मीदवारों को कुल 822 वोट मिले थे। पश्चिम बंगाल में भी इसका कोई मजबूत स्वतंत्र संगठनात्मक आधार नहीं था। हालांकि, जून 2026 में तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों के इसके साथ जुड़ने के बाद पार्टी अचानक राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गई।20 सांसदों की बगावत से शुरू हुआ था पूरा घटनाक्रमNCPI के विस्तार की कहानी को समझने के लिए जून 2026 में हुए घटनाक्रम पर नजर डालना जरूरी है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ने लगा था। इसी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच तृणमूल के 20 लोकसभा सांसदों ने पार्टी से अलग होकर NCPI के साथ जाने का फैसला किया। इस कदम से NCPI को संसद में अचानक बड़ी राजनीतिक ताकत मिल गई और वह BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ खड़ी हो गई।इस समूह में काकली घोष दस्तीदार और सुदीप बंद्योपाध्याय जैसे वरिष्ठ नेता प्रमुख भूमिका में हैं।

इसके अलावा सायोनी घोष, शताब्दी रॉय, यूसुफ <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/pathaan-movie data-vars-anchor-text=पठान data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>पठान, देव, रचना बनर्जी और जून मालिया जैसे चर्चित चेहरे भी इस राजनीतिक बदलाव से जुड़े हैं। यह केवल सांसदों के पाला बदलने तक सीमित नहीं रहा।

धीरे-धीरे इस समूह ने पश्चिम बंगाल में अपने राजनीतिक और संगठनात्मक विस्तार की कोशिश शुरू कर दी। अब पंचायतों में हो रही टूट को उसी प्रक्रिया की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।(इनपुट एजेंसी)