भूखंड की रजिस्ट्री पर लगा दी गई थी रोक फर्जी महिला को प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भूखंड की रजिस्ट्री किसी दूसरे के नाम कराने का प्रयास किया गया। इसमें फर्जी पैन और आधार कार्ड का भी इस्तेमाल किया गया। इसके बाद तत्काल भूखंड की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई थी। मामले में केडीए जोन-2 के अनुसचिव बलराम की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई।

कनिष्ठ लिपिक को निलंबित करने के आदेश केडीए ने इस मामले में तथाकथित रमणी, दोनों गवाहों, लिपिक जितेंद्र कुमार, अरविंद गुप्ता ओर केशव प्रसाद मिश्रा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। अब बुधवार को इस मामले में कनिष्ठ लिपिक जितेंद्र कुमार को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए। मामले में अनुशासिक कार्रवाई भी की जाएगी, जिसकी जांच के लिए ओएसडी राजेश पाठक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से संदर्भ अनुभाग में संबद्ध किया गया है। भ्रष्टाचार के मामले पहले भी आ चुके हैं सामने लिपिक पर पहले भी लग चुके आरोप यह पहली बाद नहीं है जब विक्रय विभाग, जोन-2 के कनिष्ठ लिपिक जितेंद्र कुमार की भूमिका संदिग्ध मिली हो। पहले भी लिपिक पर फर्जी रजिस्ट्री कराने के आरोप लग चुके हैं।

इस मामले में सामने आया कि उसकी मदद से ही फर्जीवाड़े को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी। केडीए में फर्जी रजिस्ट्री और भ्रष्टाचार के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पूर्व में भी कई बाबुओं पर कार्रवाई करते हुए निलंबन और बर्खास्तगी तक की जा चुकी है। कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ इससे पहले भी एक-दो बार फर्जी रजिस्ट्री की शिकायतें मिली थीं।

अब दोबारा मामला संज्ञान में आने पर जांच कराई गई जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच ओएसडी राजेश पाठक को सौंपी गई है। -अभय पांडेय, केडीए सचिव