गुवाहाटी: असम पुलिस ने रविवार को गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका समेत संगठन के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई सीजेपी की पहली क्षेत्रीय स्वयंसेवक बैठक शुरू होने से पहले हुई। संगठन ने बैठक के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों को जुटाने की योजना बनाई थी।

सीजेपी नेताओं के मुताबिक, आशुतोष रंका, अंकित भारद्वाज और प्रेम आकाश समेत कई वरिष्ठ नेताओं और असम के स्वयंसेवकों को हिरासत में लेकर गुवाहाटी में पुलिस के एक केंद्र में ले जाया गया। अभिजीत दिपके ने इस मामले पर पोस्ट करते हुए लिखा कि असम पुलिस ने आशुतोष रांका और सीजेपी की टीम को हिरासत में ले लिया है और उन्हें किसी अज्ञात जगह ले जा रही है।

आशु और उनकी टीम असम में वॉलंटियर्स के साथ एक छोटी सी मीटिंग करने जा रहे थे।सीजेपी का दावासंगठन के नेता अंकित भारद्वाज ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें शांतिपूर्ण स्वयंसेवक बैठक करने से रोका। पुलिस ने कथित तौर पर सुबह से ही कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले रास्ते को रोक दिया था। इसके चलते स्वयंसेवक बैठक स्थल तक नहीं पहुंच सके।

CJP की ओर से असम में संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार और क्षेत्रीय स्वयंसेवकों के साथ संवाद के लिए यह बैठक आयोजित की जा रही थी।राइजर दल के नेताओं से मुलाकात के बाद कार्रवाईयह कार्रवाई ऐसे समय हुई जब रांका समेत सीजेपी के नेताओं ने इससे एक दिन पहले राइजर दल के नेताओं से मुलाकात की थी। बैठक में असम की बाढ़ और राज्य में सीजेपी की गतिविधियों के विस्तार सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

सीजेपी ने हाल के दिनों में असम समेत पूर्वोत्तर में अपनी संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने की बात कही है। पार्टी के अनुसार, उसके प्रतिनिधि स्थानीय परिवारों, स्वयंसेवकों और स्कूलों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा कर रहे हैं।रंका ने हिमंत सरकार पर लगाए आरोपपत्रकारों से बातचीत में आशुतोष रांका ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा को डर है कि अगर हम असम के स्कूलों की असलियत दिखाएंगे, तो देश को उनकी हालत के बारे में पता चल जाएगा। हिमंत बिस्वा सरमा इसलिए डरे हुए हैं क्योंकि काजीरंगा में हमारे लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। जमीन, जंगल और पानी उनसे लेकर कॉरपोरेट कंपनियों को दिए जा रहे हैं।