कानपुर में जीआरपी ने चोरी के 16 साल पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी बादशाहीनाका निवासी राजेश कश्यप (56) को रविवार को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कानपुर के अलग-अलग थानों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह मैं बताया कि काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी।
उसके खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल में वर्ष 2016 में दर्ज चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मुकदमे में एसीजेएसडी-5 न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, कूटरचना, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और गुंडा एक्ट के मामले शामिल हैं।