नई दिल्ली। फूड एंड लैंड यूज़ कोएलिशन (FOLU) आगामी ‘फूड सिस्टम्स समिट इंडिया 2025: मार्केटप्लेस फॉर आइडियाज’ का आयोजन 16 और 17 दिसंबर को नई दिल्ली में करेगा। यह समिट खाद्य और भूमि उपयोग क्षेत्र के प्रैक्टिशनर्स, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपने कार्य और अनुभव साझा कर सकेंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष का समिट उत्पादन मूल्य श्रृंखला (Production Value Chain) पर केंद्रित होगा। इसमें सतत एवं पुनर्योजी कृषि (Sustainable and Regenerative Agriculture) की सफल प्रथाओं और मॉडलों पर गहन चर्चा की जाएगी।

पोस्टर प्रेजेंटेशन के लिए निम्नलिखित उप-विषयों पर प्रस्तुतियाँ आमंत्रित की गई हैं:

  • बीज और नस्ल प्रबंधन

  • मिट्टी, पोषक तत्व और जल प्रबंधन

  • कीट, खरपतवार और रोग प्रबंधन

  • फसल कटाई, नुकसान और अवशेष प्रबंधन

  • पशुपालन और मत्स्य प्रबंधन

फूड प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन्स (FPOs), शोध संस्थान, विश्वविद्यालय, आईसीएआर, कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs), विशेषज्ञ और किसान समूह, जिनमें महिला किसान भी शामिल हैं, आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है।

आवेदन के लिए लिंक जारी किया गया है: https://www.foluindia.org/registration.php

उल्लेखनीय है कि फूड सिस्टम्स समिट का पहला संस्करण वर्ष 2024 में आयोजित हुआ था, जिसमें 19 राज्यों और चार देशों से आए 250 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान उत्पादन, वितरण और पोषण से जुड़े 81 अध्ययनों और कार्यशील मॉडलों को प्रदर्शित किया गया था।