बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में एनडीए ने ऐतिहासिक वापसी करते हुए प्रचंड जीत दर्ज की है। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने कुल 202 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि महागठबंधन महज 34 सीटों तक सिमट गया। इस जीत के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बार फिर सत्ता में लौटना लगभग तय माना जा रहा है।
मुख्य मुकाबला
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच था। लेकिन परिणामों ने यह साफ कर दिया कि बिहार की जनता ने इस बार एनडीए पर ही अपना भरोसा जताया है।
सीट वार परिणाम (अंतिम आंकड़े)
कुल सीटें: 243
सभी 243 सीटों के परिणाम घोषित
एनडीए गठबंधन — 202 सीटें
•बीजेपी: 89
•जेडीयू: 85
•लोजपा (आरवी): 19
•हम (एस): 5
•आरएलएम: 4
महागठबंधन — 34 सीटें
•आरजेडी: 25
•कांग्रेस: 6
•भाकपा (माले) लिबरेशन: 2
•माकपा: 1
अन्य
•एआईएमआईएम: 5
•बसपा: 1
•आईआईपी: 1