भारत में खाद्य सुरक्षा अवसंरचना को और मजबूत बनाने के लिए एगिलेंट टेक्नोलॉजीज इंडिया और आईसीएआर-नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर ग्रेप्स (NRCG), पुणे ने अपने रणनीतिक सहयोग के अगले चरण की घोषणा की है।

इस पहल का उद्देश्य उन्नत विश्लेषणात्मक विज्ञान (Advanced Analytical Science) और नियामक सहभागिता (Regulatory Engagement) के माध्यम से पारदर्शिता और गुणवत्ता आश्वासन में विश्वास को बढ़ावा देना है। कृषि निर्यात में तेजी से वृद्धि के चलते विश्वसनीय और नियामक मानकों के अनुरूप खाद्य परीक्षण समाधान की मांग बढ़ गई है।

सहयोग के तहत, एगिलेंट और एनआरसीजी मिलकर कीटनाशक अवशेष और फ्यूमिगेंट विश्लेषण के लिए लक्षित कार्यप्रवाह (Targeted Workflows) विकसित करेंगे। इसका फोकस सस्टेनेबिलिटी, सटीकता और वैश्विक मानकों के अनुरूपता पर होगा।

इन प्रयासों से प्रयोगशालाओं और हितधारकों को बदलते सुरक्षा मानकों को पूरा करने में मदद मिलेगी, साथ ही भारत की फूड सप्लाई चेन में भरोसा और मजबूती भी बढ़ेगी।