‘संकट के बीच बर्गर खाने वाले’ विजेता दहिया आपको याद ही होंगे। नीट पेपर लीक आंदोलन के समय कॉकरोच जनता पार्टी का अहम चेहरा रहे विजेता दहिया इन दिनों अपनी राजनीतिक बयानबाजियों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया वे अगले साल 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर भी खूब एक्टिव रहते हैं और खुलकर अपनी राय रखते हैं।

इस बीच कल उनका गुस्सा आम आदमी पार्टी पर फूटा है।कभी आम आदमी पार्टी को समर्थन देने वाले विजेता दहिया AAP के ही एक नेता पर भड़क उठे। ये नेता और कोई नहीं बल्कि दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया। दरअसल मनीष सिसोदिया हाल ही में बागेश्वर बाबा यानी धीरेंद्र शास्त्री के एक कार्यक्रम में पहुंच गए। यहां उन्होंने पंजाब चुनाव में मान सरकार की दोबारा जीत के लिए बाबा से आशीर्वाद भी मांगा।भड़के विजेता दहियायह देखते ही विजेता दहिया बुरी तरह भड़क गए।

उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई अपना स्तर इतना कैसे गिर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दुख है कि पूर्व में वह आम आदमी पार्टी का समर्थन कर चुके हैं। मंगलवार रात पोस्ट किए गए वीडियो में विजेता दहिया ने कहा, “मुझसे मत कहो कहा करो कि पॉलिटिक्स में आओ। मनीष सिसोदिया हूं क्या मैं जो अपना स्तर इतना गिरा लूंगा?

देखो क्या हो रहा है। मनीष सिसोदिया ने मान सरकार के लिए मांगा बाबा का आशीर्वाद। कौन से बाबा का? धीरेंद्र शास्त्री का। वह मनुवादी जो कहता है कि मैं जात-पात खत्म करने के पक्ष में नहीं हूं। वह जो नफरत फैलाता रहता है, जो बुलडोजर चलाने की बात करता है। जो इतना अंधविश्वास और पाखंड फैलता है। उनसे मनीष सिसोदिया आशीर्वाद मांग रहे हैं।'ऐसी राजनीति पर थूकता हूं मैं'विजेता दहिया ने आगे यह भी कह दिया कि इस तरह की जीत पर कोई खुशी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “5 साल में कुछ काम नहीं किया क्या जो यह सब करना पड़ रहा है? थोड़ी सी भी शर्म आती है? अपना लेवल इतना कैसे गिर सकते हो।” उन्होंने कहा, “ऐसी जीत भी क्या जीत है? ये कोई जीतना है? ऐसी जीत पर थूकता हूं मैं, ऐसी राजनीति पर थूकता हूं मैं।दहिया ने आगे अपना दुख भी बताया। उन्होंने कहा कि दुख उन्हें इस बात का है कि ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए थे।

उन्हें उम्मीद थी यह पार्टी कुछ अच्छा करेगी। लेकिन मनीष सिसोदिया जैसे पढ़े-लिखे शख्स भी राजनीति के लिए अंधविश्वास का रास्ता अपना रहे हैं ऐसे में उनमें और बाकियों में क्या अंतर रह गया है।