आंगनबाड़ी में नौकरी पाने के लिए महिलाओं के पास घर, गाड़ी, बैंक बैलेंस होने के बावजूद वह गरीब बन गईं। जांच में इसका खुलासा हुआ। सात महिलाओं के आय और आवास प्रमाण पत्र फर्जी निकले। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में जब इसका खुलासा हुआ तो उन्होंने सातों की नौकरियां समाप्त करने के लिए डीएम के यहां फाइल भेज दी।

सितंबर माह में जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 259 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। जिसमें 16 हजार आवेदन आए थे। प्रत्येक ब्लॉक में सीडीपीओ की निगरानी में आवेदनों और दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में मेरिट और पात्रता श्रेणी के आधार पर 256 महिलाओं का चयन किया गया था।

सभी चयनित महिलाओं को सितंबर में नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए थे। आपको बता दें कि यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रति माह 12 हजार रुपये मिलता है।शिकायत पर खुली पोलनियुक्ति के बाद ग्रामीणों ने शिकायत की कि कुछ महिलाओं ने गलत आय और निवास प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल की है। शिकायत में चार महिलाओं के आय प्रमाण पत्र और तीन महिलाओं के निवास प्रमाण पत्र गलत होने की बात कही गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी सात महिलाओं के प्रमाण पत्र संबंधित तहसीलों में जांच के लिए भेजे। जांच में सभी प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा ने महिलाओं की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी।सातों महिलाओं के प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। उनकी सेवा समाप्त के लिए डीएम को फाइल भेज दी गई है।

कार्रवाई पूरी होने के बाद रिक्त स्थानों पर दूसरी पात्र महिलाओं का चयन किया जाएगा। -प्रीति सिन्हा, जिला कार्यक्रम अधिकारीकिस महिला ने किस तरह किया फर्जीवाड़ा1. जांच में भीतरगांव ब्लॉक के बेहटा बुजुर्ग गांव की नेहा पत्नी वेद प्रकाश का निवास प्रमाण पत्र गलत पाया गया।2. इसी ब्लॉक की दिव्यांशी पुत्री सुभाष चंद्र ने 42 हजार सालाना आय का प्रमाण पत्र लगाकर आवेदन किया था।3.

सरसौल ब्लॉक की बेबी सिंह पुत्री शिवप्रताप सिंह ने निवास प्रमाण पत्र में गलत पता दर्शाया था।4. भीतरगांव ब्लॉक के कमालपुर की दीक्षा सचान पुत्री आदित्य कुमार पहले घाटमपुर ब्लॉक में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थीं। नौकरी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बीपीएल श्रेणी में 42 हजार रुपये सालाना आय का प्रमाण पत्र बनवाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन किया और चयनित हो गईं।5.

सरसौल ब्लॉक की ट्विंकल पुत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/kajol-devgan data-vars-anchor-text=काजोल data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>काजोल शहर के राजामार्केट में रहती हैं, लेकिन उन्होंने आवेदन में नंबरखेड़ा का निवास प्रमाण पत्र लगाया था। इसी आधार पर उनका चयन हुआ था।6.

बिल्हौर ब्लॉक की ज्योति देवी पत्नी कुलदीप ने 46 हजार रुपये सालाना आय का प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल की थी। जांच में उनके घर पर चार पहिया वाहन और पक्का मकान मिला।7. घाटमपुर ब्लॉक की अलका पत्नी दीपेंद्र प्रताप सिंह का चयन आंगनबाड़ी सहायिका पद पर हुआ था। उन्होंने 42 हजार रुपये सालाना आय का प्रमाण पत्र लगाया था।