साधु दयाल दास ने सात अक्तूबर को थरवई पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर दो लोगों से जान का खतरा बताया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की लेकिन पुलिस जांच समाप्त होने से पहले ही दयाल दास बाबा का जीवन समाप्त हो गया। 48 दिन बाद भी मामले में अभी जांच जारी है। सात अक्तूबर को दर्ज एफआईआर के मुताबिक, साधु ने पुलिस को बताया था कि वह जब सो रहे थे तो किसी ने मंदिर का घंटा चोरी कर कमरे का ताला तोड़ा।
पूछताछ करने पर भी जब कोई जानकारी नहीं हुई। गांव के दो लोगों पर धमकी देने का आरोप भी लगा था। वहीं, इस मामले में एसीपी थरवई अजेंद्र यादव का कहना है कि सात अक्टूबर को पुजारी ने दो लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी मामले की जांच जारी है। वर्ष 2023 में भी गंगापार में हुई थी पुजारी की हत्या गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर में 1 अक्तूबर, 2023 को एक पुजारी की हत्या हुई थी।
यह वारदात चोरी के दौरान पकड़े जाने के डर से की गई थी। छह बदमाश एक फैब्रिकेशन की दुकान में चोरी की योजना से पहुंचे थे। बारिश के कारण वे मंदिर में घुस गए, जहां पुजारी सो रहे थे। पुजारी के जागने और विरोध करने पर बदमाशों ने उनसे मारपीट की। उन्होंने पुजारी के मुंह में कपड़ा ठूंसा, गमछे से गला कसा और हाथ-पैर बांध दिए।
पुजारी का शव मंदिर के पास खेत में फेंक दिया गया था। तत्कालीन डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। शुरुआत में पारिवारिक विवाद की आशंकाएं भी जताई गई थीं। लेकिन पुलिस जांच में चोरी के दौरान पकड़े जाने का डर ही हत्या का कारण निकला।