काजीरंगा: असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ने कहर बरपाया। बेकाबू होकर दौड़ रही मिनी बस एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में अब तक 26 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में दो महिलाएं थीं।

जबकि कई कॉलेज के छात्र थे, जो कक्षाएं खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं शनिवार को काजीरंगा जाऊंगा।

सरकार इस बात की जांच कराएगी कि यह घटना कैसे और क्यों हुई?कहां हुआ हादसा?एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुई जब नेशनल हाईवे-715 पर कोहोरा रेंज स्थित हाथीकुली चाय बागान के पास रंगाजान में बस की ट्रक से टक्कर हो गई। गोलाघाट जिले के एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने कहा कि हादसे में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

नई जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने कुल 26 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मरने वालों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पहले से ही नौ एम्बुलेंस तैनात हैं। यहां के डॉक्टरों ने 20 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट भेजा है।राहत-बचाव का काम जारीइससे पहले, गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान में जुटे लोगों की मदद के लिए सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि बस में सवार लोगों की सही संख्या का तत्काल पता नहीं चल पाया है। असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं स्थानीय विधायक अतुल बोरा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल अधिकतर लोगों को बोकाखाट और गोलाघाट के सरकारी अस्पतालों तथा जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।कैसे हुआ हादसा?अधिकारी ने बताया कि नेशनल पार्क के पास लागू स्पीड प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए बस बहुत तेज गति से जा रही थी।

हमारा मानना है कि यह दुर्घटना तब हुई, जब मिनीबस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह कंटेनर ट्रक से जा टकराई। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि काजीरंगा में हुए इस हादसे से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में हुए भारी नुकसान से हम सभी दुखी हैं और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

कोई भी शब्द उनके दर्द को कम नहीं कर सकता, लेकिन मैं उन्हें यह बताना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। दुख की इस घड़ी में पूरा असम उनके साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल सबसे पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को बिना किसी देरी के बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले।हादसे की होगी जांचगोलाघाट जिला प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि हादसा कैसे हुआ और क्या दोनों या किसी एक वाहन ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था, इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी।

इसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था और क्या काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास तय गति सीमा का उल्लंघन किया गया था।